अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के नया गांव माचाडी में तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। कार में सवार तीन में से दो जनों की मौत हो गई। गंभीर घायलों को अलवर अस्पताल लेकर आया गया। यहां दूसरे घायल ने दम तोड़ा। अब तीसरा युवक गंभीर घायल है। जिसका इलाज जारी है। प्रारंभिक तौर पर मामला यह सामने आ रहा है कि बोलेरो से आए दो जने तीसरे युवक को जबर्दस्ती कार में पटक कर ले जा रहे थे। रास्ते में कार पलट गई। कार में सवार घायल विवेक गुर्जर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों को पुलिस से पाबंद भी करवाया था। शुक्रवार को वह बाइक पर सवार होकर बुटोली की तरफ जा रहा था। तभी बुटोली से आगे लड़की पक्ष के लोगों ने उसकी बाइक को बोलेरो से टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने उसे बोलेरो में पटक लिया। उसके साथ मारपीट की। तेज रफ्तार बोलेरो कार नया गांव माचाडी के समीप पलट गई। जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट गई है। अभी मृतक के परिजनों की ओर से कोई बात सामने नहीं आई है। केवल तीसरे घायल ने यह जानकारी दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में लगी है। इन दो जनों की मौत मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बिलन्दी श्याम गंगा निवासी रामफूल गुर्जर (50) व खेड़ली चन्दावत लक्ष्मणगढ निवासी विवेक गुर्जर गंभीर घायल हो गए। वहीं मालाखेड़ा निवासी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी (50) की मौत हो गई। राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे।


