बोकारो अंडर-19 क्रिकेट टीम प्लेट ग्रुप हुई घोषित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो 4 जनवरी से शुरू हो रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 (प्लेट ग्रुप) बीएन सिंह ट्रॉफी में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दी। बताया कि 15 सदस्यीय टीम के कप्तान की जिम्मेवारी अर्जुन प्रियदर्शी को सौंपी गई है। बोकारो की टीम अपना पहला मैच रामगढ़ के खिलाफ 4 जनवरी को बोकारो में खेलेगी। घोषित टीम में अर्जुन प्रियदर्शी कप्तान, सोनू कुमार, कुमार आयुष्मान, तन्मय कुमार, नीतीश कुमार, सुमित कुमार विकेटकीपर, अविनाश मेहता, प्रिंस कुमार, आर्यन पांडे, धीरज कुमार, अस्तित्व भारद्वाज, प्रत्यूष विधु विकेटकीपर, रोहित कुमार शर्मा, उत्तम कुमार व सुमित प्रताप सिंह आदि शामिल हैं। वहीं बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने बताया कि जेएससीए की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम के गठन के लिए 140 खिलाड़ियों ने अपना प्रमाण पत्र जिला क्रिकेट संघ के पास जमा किया था। जांच के उपरांत 57 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र जेएससीए के गाइडलाइंस के अनुसार अयोग्य पाए गए। शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों का ओपन नेटस ट्रायल 31 दिसंबर को होगा। सिटी रिपोर्टर | बोकारो 4 जनवरी से शुरू हो रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 (प्लेट ग्रुप) बीएन सिंह ट्रॉफी में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दी। बताया कि 15 सदस्यीय टीम के कप्तान की जिम्मेवारी अर्जुन प्रियदर्शी को सौंपी गई है। बोकारो की टीम अपना पहला मैच रामगढ़ के खिलाफ 4 जनवरी को बोकारो में खेलेगी। घोषित टीम में अर्जुन प्रियदर्शी कप्तान, सोनू कुमार, कुमार आयुष्मान, तन्मय कुमार, नीतीश कुमार, सुमित कुमार विकेटकीपर, अविनाश मेहता, प्रिंस कुमार, आर्यन पांडे, धीरज कुमार, अस्तित्व भारद्वाज, प्रत्यूष विधु विकेटकीपर, रोहित कुमार शर्मा, उत्तम कुमार व सुमित प्रताप सिंह आदि शामिल हैं। वहीं बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने बताया कि जेएससीए की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम के गठन के लिए 140 खिलाड़ियों ने अपना प्रमाण पत्र जिला क्रिकेट संघ के पास जमा किया था। जांच के उपरांत 57 खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र जेएससीए के गाइडलाइंस के अनुसार अयोग्य पाए गए। शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों का ओपन नेटस ट्रायल 31 दिसंबर को होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *