बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यरत एक ठेका कंपनी के 50 वर्षीय कर्मी उमाशंकर पांडेय सोमवार शाम से लापता हैं। उनकी स्कूटी प्लांट परिसर स्थित कूलिंग पॉन्ड के पास लावारिस हालत में मिलने के बाद उनके पॉन्ड में डूबने की आशंका जताई जा रही है। उमाशंकर पांडेय बोकारो के सेक्टर-4जी के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार शाम स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात युवक का फोन आया, जिसने खुद को स्कूटी मिलने की जानकारी देने वाला बताया। अज्ञात युवक की कॉल से खुला मामला अज्ञात युवक ने फोन पर परिजनों को बताया कि उसे कूलिंग पॉन्ड के पास एक स्कूटी खड़ी मिली है। स्कूटी की डिक्की से गेट पास निकालकर उसने मोबाइल नंबर प्राप्त किया और संपर्क किया। युवक ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने स्कूटी सवार व्यक्ति को पॉन्ड में डूबते हुए देखा है। इस सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल हरला थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की छानबीन शुरू की। पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और उससे जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। आज चलेगा तलाशी अभियान हालांकि, सोमवार रात अंधेरा होने के कारण कूलिंग पॉन्ड में तलाशी अभियान शुरू नहीं किया जा सका। आज सुबह गोताखोरों की मदद से व्यापक खोज अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पॉन्ड में खोजबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि बोकारो स्टील प्लांट के कूलिंग पॉन्ड में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं होने से एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन उमाशंकर पांडेय के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं, वहीं पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यरत एक ठेका कंपनी के 50 वर्षीय कर्मी उमाशंकर पांडेय सोमवार शाम से लापता हैं। उनकी स्कूटी प्लांट परिसर स्थित कूलिंग पॉन्ड के पास लावारिस हालत में मिलने के बाद उनके पॉन्ड में डूबने की आशंका जताई जा रही है। उमाशंकर पांडेय बोकारो के सेक्टर-4जी के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार शाम स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात युवक का फोन आया, जिसने खुद को स्कूटी मिलने की जानकारी देने वाला बताया। अज्ञात युवक की कॉल से खुला मामला अज्ञात युवक ने फोन पर परिजनों को बताया कि उसे कूलिंग पॉन्ड के पास एक स्कूटी खड़ी मिली है। स्कूटी की डिक्की से गेट पास निकालकर उसने मोबाइल नंबर प्राप्त किया और संपर्क किया। युवक ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने स्कूटी सवार व्यक्ति को पॉन्ड में डूबते हुए देखा है। इस सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल हरला थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की छानबीन शुरू की। पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और उससे जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। आज चलेगा तलाशी अभियान हालांकि, सोमवार रात अंधेरा होने के कारण कूलिंग पॉन्ड में तलाशी अभियान शुरू नहीं किया जा सका। आज सुबह गोताखोरों की मदद से व्यापक खोज अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पॉन्ड में खोजबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि बोकारो स्टील प्लांट के कूलिंग पॉन्ड में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं होने से एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन उमाशंकर पांडेय के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं, वहीं पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


