समस्तीपुर में सोमवार को युवक की लाश खेत में मिली। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कोई पहचान पत्र या कागजात भी नहीं मिले हैं। युवक ने काले रंग का फुल पैंट और सफेद लाइनिंग वाली शर्ट पहन रखी है। शव के पास ही चप्पल भी पड़ा हुआ था। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को केमिकल डालकर जलाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि किसी ने भी युवक की पहचान नहीं की । माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद खेत में लाश फेंक दी गई। घटना मुसरीघरारी थाना क्षएत्र के डगरूआ गांव की है। गला घोंटकर हत्या की आशंका बताया गया है कि सोमवार दोपहर गेहूं खेत की ओर गए लोगों ने युवक की लाश देखी। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुटे, पर किसी ने पहचान नहीं की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार शाम अस्पताल भेजा। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है, क्योंकि शव से काफी बदबू आ रही थी। गले पर निशान है। जिसे माना जा रहा है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। 72 घंटे तक लाश को सुरक्षित रखा जाएगा एएसपी संजय पांडे ने कहा कि घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। युवक का चेहरा जला हुआ लग रहा है। युवक की पहचान अभी नहीं हुई है। लाश को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। अगर कोई दावेदार नहीं पहुंचते हैं तो पुलिस की ओर से अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। समस्तीपुर में सोमवार को युवक की लाश खेत में मिली। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कोई पहचान पत्र या कागजात भी नहीं मिले हैं। युवक ने काले रंग का फुल पैंट और सफेद लाइनिंग वाली शर्ट पहन रखी है। शव के पास ही चप्पल भी पड़ा हुआ था। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को केमिकल डालकर जलाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि किसी ने भी युवक की पहचान नहीं की । माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद खेत में लाश फेंक दी गई। घटना मुसरीघरारी थाना क्षएत्र के डगरूआ गांव की है। गला घोंटकर हत्या की आशंका बताया गया है कि सोमवार दोपहर गेहूं खेत की ओर गए लोगों ने युवक की लाश देखी। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुटे, पर किसी ने पहचान नहीं की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार शाम अस्पताल भेजा। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या दो-तीन दिन पहले की गई है, क्योंकि शव से काफी बदबू आ रही थी। गले पर निशान है। जिसे माना जा रहा है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। 72 घंटे तक लाश को सुरक्षित रखा जाएगा एएसपी संजय पांडे ने कहा कि घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। युवक का चेहरा जला हुआ लग रहा है। युवक की पहचान अभी नहीं हुई है। लाश को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। अगर कोई दावेदार नहीं पहुंचते हैं तो पुलिस की ओर से अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।


