भागलपुर में गोरहट्टा चौक के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ठंड से मौत हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की है। शिनाख्त में जुटी पुलिस सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ठंड लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। भागलपुर में गोरहट्टा चौक के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ठंड से मौत हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की है। शिनाख्त में जुटी पुलिस सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ठंड लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


