सहरसा में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव:पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, बोले- मारकर लटकाया गया

सहरसा में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव:पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, बोले- मारकर लटकाया गया

सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान तिलाठी वार्ड नंबर 13 निवासी ओमप्रकाश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र घनश्याम मंडल के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक आम के बगीचे में रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक के पिता ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं थे। उनके अनुसार, घनश्याम रविवार शाम करीब चार-पांच बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की और रिश्तेदारों को भी सूचित किया। बगीचे में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली
सोमवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर आम के बगीचे में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने घनश्याम को पेड़ से लटका पाया। पिता ने आशंका जताई है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की पहचान तिलाठी वार्ड नंबर 13 निवासी ओमप्रकाश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र घनश्याम मंडल के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक आम के बगीचे में रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक के पिता ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि वह घटना के समय घर पर नहीं थे। उनके अनुसार, घनश्याम रविवार शाम करीब चार-पांच बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की और रिश्तेदारों को भी सूचित किया। बगीचे में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली
सोमवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर आम के बगीचे में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने घनश्याम को पेड़ से लटका पाया। पिता ने आशंका जताई है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पतरघट थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *