कटिहार में ऑफिस अटेंडेंट का शव नहर से बरामद:विभागीय कार्य से पटना गए थे,रहस्यमय परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी

कटिहार में ऑफिस अटेंडेंट का शव नहर से बरामद:विभागीय कार्य से पटना गए थे,रहस्यमय परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी

कटिहार के कोढ़ा पशु चिकित्सालय में परिचारी के पद पर कार्यरत साजन कुमार यादव (34) का शव अस्पताल के पीछे स्थित सूखी नहर से बरामद हुआ है। उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, साजन कुमार यादव 29 जनवरी को विभागीय कार्य से पटना गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय में दवाइयां व अन्य सामग्री जमा कीं और फिर अपने ससुराल चले गए। परिजनों के मुताबिक, ससुराल से निकलने के बाद उनकी गतिविधियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी। कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर के पीछे मिली बाइक परिवार ने बताया कि शनिवार को साजन की पत्नी डेजी देवी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। दिनभर संपर्क न होने पर परिजन चिंतित रहे। शाम को कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर के पीछे उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे स्थिति और संदिग्ध हो गई। रातभर तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन रविवार को कोढ़ा पुलिस ने सूचना दी कि जुराबगंज के समीप सूखी नहर में एक शव मिला है। शव की पहचान साजन कुमार यादव के रूप में हुई। साजन अररिया जिले के कोकरा निवासी थे और कोढ़ा के मुसापुर में किराए के मकान में रहकर कोढ़ा राजकीय पशु चिकित्सालय में परिचारी के पद पर कार्यरत थे। एसडीपीओ बोले-मामला संदिग्ध, सभी पहलुओं की होगी जांच घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है। उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। शव मिलने की सूचना पर कोढ़ा पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। कोढ़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया कि यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। कटिहार के कोढ़ा पशु चिकित्सालय में परिचारी के पद पर कार्यरत साजन कुमार यादव (34) का शव अस्पताल के पीछे स्थित सूखी नहर से बरामद हुआ है। उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, साजन कुमार यादव 29 जनवरी को विभागीय कार्य से पटना गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय में दवाइयां व अन्य सामग्री जमा कीं और फिर अपने ससुराल चले गए। परिजनों के मुताबिक, ससुराल से निकलने के बाद उनकी गतिविधियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी। कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर के पीछे मिली बाइक परिवार ने बताया कि शनिवार को साजन की पत्नी डेजी देवी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। दिनभर संपर्क न होने पर परिजन चिंतित रहे। शाम को कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर के पीछे उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे स्थिति और संदिग्ध हो गई। रातभर तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन रविवार को कोढ़ा पुलिस ने सूचना दी कि जुराबगंज के समीप सूखी नहर में एक शव मिला है। शव की पहचान साजन कुमार यादव के रूप में हुई। साजन अररिया जिले के कोकरा निवासी थे और कोढ़ा के मुसापुर में किराए के मकान में रहकर कोढ़ा राजकीय पशु चिकित्सालय में परिचारी के पद पर कार्यरत थे। एसडीपीओ बोले-मामला संदिग्ध, सभी पहलुओं की होगी जांच घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है। उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। शव मिलने की सूचना पर कोढ़ा पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। कोढ़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया कि यह मामला पूरी तरह संदिग्ध है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *