गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतका की पहचान चैलवा गांव निवासी रामाशीष साह की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम 4 बजे किशोरी घर से हुई थी लापता परिजनों के अनुसार, ज्योति कुमारी रविवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने ज्योति का शव लीची के पेड़ से लटका देखा। उन्होंने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम ने साक्ष्य जुटाए सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया। ज्योति के पास से एक जैकेट में रखा मोबाइल फोन मिला मृतका के चाचा हरेराम साह ने बताया कि ज्योति के पास से एक जैकेट में रखा मोबाइल फोन मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने आशंका जताई कि ज्योति किसी लड़के से बात करती थी, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी, क्योंकि उसे परिवार द्वारा कोई मोबाइल फोन नहीं दिया गया था। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि उन्होंने बताया कि घर के बगल खेत में लीची के पेड़ में फॉसी लगाकर मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच पड़ताल किया गया, तथा घटना का निरीक्षण हेतु FSL टीम को सूचित किया गया। घटनास्थल पर FSL टीम द्वारा घटनास्थल एवंमृतिका के शव का जॉच करते हुए साक्ष्य को एकत्रित किया गया है तथा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। घटनास्थल पर परिजनों से बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में घटित होना प्रतीत होता है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सभी बिन्दुओं पर जाँच कर रही है, मृतिका के परिजनों से आवेदन प्राप्त कर पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतका की पहचान चैलवा गांव निवासी रामाशीष साह की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम 4 बजे किशोरी घर से हुई थी लापता परिजनों के अनुसार, ज्योति कुमारी रविवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने ज्योति का शव लीची के पेड़ से लटका देखा। उन्होंने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम ने साक्ष्य जुटाए सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया। ज्योति के पास से एक जैकेट में रखा मोबाइल फोन मिला मृतका के चाचा हरेराम साह ने बताया कि ज्योति के पास से एक जैकेट में रखा मोबाइल फोन मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने आशंका जताई कि ज्योति किसी लड़के से बात करती थी, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी, क्योंकि उसे परिवार द्वारा कोई मोबाइल फोन नहीं दिया गया था। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का खुलासा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि उन्होंने बताया कि घर के बगल खेत में लीची के पेड़ में फॉसी लगाकर मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच पड़ताल किया गया, तथा घटना का निरीक्षण हेतु FSL टीम को सूचित किया गया। घटनास्थल पर FSL टीम द्वारा घटनास्थल एवंमृतिका के शव का जॉच करते हुए साक्ष्य को एकत्रित किया गया है तथा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। घटनास्थल पर परिजनों से बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में घटित होना प्रतीत होता है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सभी बिन्दुओं पर जाँच कर रही है, मृतिका के परिजनों से आवेदन प्राप्त कर पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


