कुरुक्षेत्र SYL में गिरे अंबाला के पेंटर का शव बरामद:6 दिन बाद करनाल से मिला, दूसरे की तलाश, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

कुरुक्षेत्र SYL में गिरे अंबाला के पेंटर का शव बरामद:6 दिन बाद करनाल से मिला, दूसरे की तलाश, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सतलुल यमुना लिंक (SYL) नहर के बटेड़ा हेड पर लोहे के गेट पेंट करते वक्त हुए हादसे में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ठेकेदार घटना के बाद से फरार चल रहा है। उधर, नहर में गिरकर डूबे गुरवीर सिंह उर्फ गुरविंदर का शव चमारखेड़ा साइफन से बरामद हो गया। पुलिस आज गुरवीर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पिछले महीने 30 जनवरी को गुरवीर सिंह निवासी भूनी जिला अंबाला अपने ही गांव के दूसरे साथी सागर को बचाने के लिए नहर में कूदा था। उनको बचाने के लिए नहर किनारे खड़े उनके साथियों ने रस्सी भी फेंकी, लेकिन दोनों दोस्त डूब गए। सागर अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सेफ्टी का इंतजाम नहीं किया
पुलिस को रवि कुमार निवासी सरकपुर जिला अंबाला ने बताया कि ठेकेदार को नहर के गेट पर पेंट करने के काम को सबने ने खतरनाक बताया था। ठेकेदार से सेफ्टी उपकरण बेल्ट, रस्सी और जाल मांगा गया था। ठेकेदार ने उनको उपकरण देने का भरोसा देकर काम शुरू करवा दिया। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद कुछ नहीं दिया। पहले सागर नहर में गिरा सागर लकड़ी की चाली पर बैठकर पेंट कर रहा था। जब वह उठा तो चाली फिसल गई और वह सीधे नहर में गिर गया। शोर सुनकर सुजल ने उसे बचाने के लिए रस्सा पकड़कर छलांग लगाई। थोड़ी देर बाद गुरविंदर भी सागर को बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। तेज बहाव में दोनों डूब गए। सुजल किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। 3 बहनों का इकलौता भाई था गुरविंदर गुरविंदर पूरे घर का सहारा था। गुरविंदर तीन बहनों का इकलौता भाई था। घर में गुरविंदर अकेला कमाने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार सर्वजीत निवासी लोसिमली पंजाब के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *