मकर संक्रांति पर गंगा घाटों में नहीं चलेगी नाव:14-15 जनवरी को घाटों पर नहाने और पतंगबाजी पर रहेगी पैनी नजर, 8 SDRF टीम तैनात

मकर संक्रांति पर गंगा घाटों में नहीं चलेगी नाव:14-15 जनवरी को घाटों पर नहाने और पतंगबाजी पर रहेगी पैनी नजर, 8 SDRF टीम तैनात

पटना में इस साल मकर संक्रांति (14 और 15 जनवरी) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना DM के आदेश के मुताबिक, सरकारी काम में लगी नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी तरह की नाव के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी मकर संक्रांति के मौके पर गंगा समेत दूसरी नदियों के घाटों पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोग गंगा नदी के किनारे पतंग उड़ाने जाया करते हैं। इसको देखते हुए जिले के अलग-अलग इलाकों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्पेशल मोबाइल टीम और रिवर पेट्रोलिंग टीम की तैनाती की गई है। खास तौर पर नदी घाटों और पतंग उत्सव के दौरान जुटने वाली भीड़ पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। SDRF की 8 टीमें, हर सेक्टर में मोटर बोट और गोताखोर तैनात प्रशासन ने सभी अनुमंडल में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टरों में बांट दिया है। हर सेक्टर में 2-2 मोटर बोट, जरूरी उपकरणों के साथ गोताखोर और जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 8 SDRF की टीमें भी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। सभी अंचल अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने इलाके के नदी और तालाब घाटों पर लाइफ जैकेट, नाव, नाविक और गोताखोरों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधिकारी रहेंगे लगातार गश्त पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे लगातार भ्रमणशील रहकर हालात पर नजर रखें और कहीं भी लापरवाही न होने दें। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं, ताकि मकर संक्रांति का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। किसी भी आपात स्थिति में यहां करें संपर्क अगर किसी को कोई भी संदिग्ध या आपात सूचना देनी हो तो वह 24 घंटे इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है, जिसमें जिला नियंत्रण कक्ष: 0612-2219810 / 2219234, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र: 0612-2210118, आपात सेवा नंबर: 112 है। पटना में इस साल मकर संक्रांति (14 और 15 जनवरी) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पटना DM के आदेश के मुताबिक, सरकारी काम में लगी नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी तरह की नाव के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी मकर संक्रांति के मौके पर गंगा समेत दूसरी नदियों के घाटों पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोग गंगा नदी के किनारे पतंग उड़ाने जाया करते हैं। इसको देखते हुए जिले के अलग-अलग इलाकों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्पेशल मोबाइल टीम और रिवर पेट्रोलिंग टीम की तैनाती की गई है। खास तौर पर नदी घाटों और पतंग उत्सव के दौरान जुटने वाली भीड़ पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। SDRF की 8 टीमें, हर सेक्टर में मोटर बोट और गोताखोर तैनात प्रशासन ने सभी अनुमंडल में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टरों में बांट दिया है। हर सेक्टर में 2-2 मोटर बोट, जरूरी उपकरणों के साथ गोताखोर और जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 8 SDRF की टीमें भी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। सभी अंचल अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने इलाके के नदी और तालाब घाटों पर लाइफ जैकेट, नाव, नाविक और गोताखोरों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। अधिकारी रहेंगे लगातार गश्त पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे लगातार भ्रमणशील रहकर हालात पर नजर रखें और कहीं भी लापरवाही न होने दें। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं, ताकि मकर संक्रांति का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। किसी भी आपात स्थिति में यहां करें संपर्क अगर किसी को कोई भी संदिग्ध या आपात सूचना देनी हो तो वह 24 घंटे इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है, जिसमें जिला नियंत्रण कक्ष: 0612-2219810 / 2219234, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र: 0612-2210118, आपात सेवा नंबर: 112 है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *