बड़वानी में कल से बोर्ड परीक्षाएं:कलेक्टर ने कहा- संवेदनशील केंद्रों पर CCTV लगे, प्रश्न-पत्र निकालने की वीडियोग्राफी होगी

बड़वानी में कल से बोर्ड परीक्षाएं:कलेक्टर ने कहा- संवेदनशील केंद्रों पर CCTV लगे, प्रश्न-पत्र निकालने की वीडियोग्राफी होगी

बड़वानी जिले में 10 फरवरी से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19,716 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। हर फ्लाइंग स्क्वॉड (उड़नदस्ता) में तीन अधिकारी शामिल रहेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी, जिसकी सीधी मॉनिटरिंग भोपाल स्थित कंट्रोल रूम से होगी। खास बात यह है कि थानों से प्रश्न-पत्र निकालने की भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। समय का रखें खास ध्यान कलेक्टर जयति सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक हर हाल में केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइम टेबल की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप और नोटिस बोर्ड के जरिए सभी बच्चों तक पहुंचाई जाए। परीक्षार्थियों की संख्या और सुविधाएं इस साल बड़वानी जिले में 10वीं के 11,156 और 12वीं के 8,560 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग भी दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *