चेवाड़ा नगर पंचायत में बोर्ड कमेटी की बैठक:विधायक की मौजूदगी में विकास योजनाओं पर अहम निर्णय लिए गए

चेवाड़ा नगर पंचायत में बोर्ड कमेटी की बैठक:विधायक की मौजूदगी में विकास योजनाओं पर अहम निर्णय लिए गए

चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को बोर्ड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय विधायक रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना और जनसमस्याओं के समाधान पर ठोस निर्णय लेना था। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव और सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे। बैठक के दौरान होल्डिंग टैक्स की वसूली प्रक्रिया को प्रभावी और तेज करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, नगर पंचायत कार्यालय में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और टेक्नीशियन की बहाली पर सहमति बनी, ताकि आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें। बढ़ती शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण का निर्णय भी लिया गया। इसके अतिरिक्त, नगर के प्रमुख स्थल चेवाड़ा चौक के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। यह भी तय किया गया कि उपलब्ध राशि का उपयोग आवश्यकतानुसार सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों में किया जाएगा, ताकि किसी भी वार्ड की उपेक्षा न हो। बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक रणधीर कुमार सोनी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने नगर के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को बोर्ड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय विधायक रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना और जनसमस्याओं के समाधान पर ठोस निर्णय लेना था। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव और सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे। बैठक के दौरान होल्डिंग टैक्स की वसूली प्रक्रिया को प्रभावी और तेज करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, नगर पंचायत कार्यालय में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और टेक्नीशियन की बहाली पर सहमति बनी, ताकि आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें। बढ़ती शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण का निर्णय भी लिया गया। इसके अतिरिक्त, नगर के प्रमुख स्थल चेवाड़ा चौक के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। यह भी तय किया गया कि उपलब्ध राशि का उपयोग आवश्यकतानुसार सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों में किया जाएगा, ताकि किसी भी वार्ड की उपेक्षा न हो। बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक रणधीर कुमार सोनी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने नगर के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *