बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के परीक्षा विभाग ने बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, दिसंबर 2025 की परीक्षा के लिए केंद्र सूची और कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 9 से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें लगभग 550 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीसीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, बीसीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी। बीएनएमवी कॉलेज में होगा एग्जाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने मधेपुरा स्थित बीएनएमवी कॉलेज, साहुगढ़ को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। इस केंद्र पर एमएलटी कॉलेज सहरसा, आर झा महिला कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, बीएसएस कॉलेज सुपौल, यूवीके कॉलेज करामा और आदर्श कॉलेज घैलाढ़ (जीवछपुर) मधेपुरा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे समय रहते आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें और छात्रों तक परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाएं। इसका उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। इसके साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों को भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट किया गया है, ताकि परीक्षा संचालन के दौरान कोई बाधा न आए। कदाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों को तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। डॉ. झा ने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी वीक्षक या कर्मी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के परीक्षा विभाग ने बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, दिसंबर 2025 की परीक्षा के लिए केंद्र सूची और कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 9 से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें लगभग 550 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीसीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, बीसीए पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी। बीएनएमवी कॉलेज में होगा एग्जाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने मधेपुरा स्थित बीएनएमवी कॉलेज, साहुगढ़ को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। इस केंद्र पर एमएलटी कॉलेज सहरसा, आर झा महिला कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, बीएसएस कॉलेज सुपौल, यूवीके कॉलेज करामा और आदर्श कॉलेज घैलाढ़ (जीवछपुर) मधेपुरा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे समय रहते आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें और छात्रों तक परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाएं। इसका उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। इसके साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों को भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट किया गया है, ताकि परीक्षा संचालन के दौरान कोई बाधा न आए। कदाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों को तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। डॉ. झा ने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी वीक्षक या कर्मी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


