मधेपुरा में 700 लोगों की BMD जांच:अधिकांश में कैल्शियम की कमी मिली, DLSA ने लगाया हेल्थ कैंप

मधेपुरा में 700 लोगों की BMD जांच:अधिकांश में कैल्शियम की कमी मिली, DLSA ने लगाया हेल्थ कैंप

मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड के कौड़िहार तरावे में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जन आरोग्य एवं विधिक परामर्श कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकार की सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी पूजा कुमारी साह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, समाजसेवी शंभू यादव तथा अधिवक्ता विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव पूजा कुमारी साह ने कहा कि न्याय और स्वास्थ्य सुविधा आम लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा लोक अदालत के माध्यम से सुलभ और स्थायी न्याय दिलाना है। लोगों को जागरूक करने की भूमिका निभाता है कैंप समाजसेवी शंभू यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कैंप लोगों को न्याय व्यवस्था और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंप में डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। इस टीम में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सुष्मिता कुमारी, डॉ. संतोष कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन सौरभ, डॉ. अनुज और डॉ. सत्यपाल शामिल रहे। सभी मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। कैंप में स्वास्थ्य जांच के तहत लगभग 700 लोगों का बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों में कैल्शियम की कमी पाई गई। इसके अलावा 300 लोगों का यूरिक एसिड और 200 लोगों का ब्लड शुगर जांच भी किया गया। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के साथ दवाएं भी दी गई। एक हजार ग्रामीणों ने उठाया लाभ इस दौरान दवा कंपनियों के प्रतिनिधि विधानचंद्र, रूपेश कुमार, पुरुषोत्तम, दीपक, अभिनव कुमार, अविनाश कुमार, संदीप मिश्रा, अंकुर कुमार और दीपक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, एक हजार से अधिक ग्रामीणों ने इस अवसर पर निशुल्क विधिक परामर्श का भी लाभ उठाया। मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड के कौड़िहार तरावे में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जन आरोग्य एवं विधिक परामर्श कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकार की सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी पूजा कुमारी साह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, समाजसेवी शंभू यादव तथा अधिवक्ता विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव पूजा कुमारी साह ने कहा कि न्याय और स्वास्थ्य सुविधा आम लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा लोक अदालत के माध्यम से सुलभ और स्थायी न्याय दिलाना है। लोगों को जागरूक करने की भूमिका निभाता है कैंप समाजसेवी शंभू यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कैंप लोगों को न्याय व्यवस्था और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंप में डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। इस टीम में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सुष्मिता कुमारी, डॉ. संतोष कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन सौरभ, डॉ. अनुज और डॉ. सत्यपाल शामिल रहे। सभी मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई। कैंप में स्वास्थ्य जांच के तहत लगभग 700 लोगों का बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों में कैल्शियम की कमी पाई गई। इसके अलावा 300 लोगों का यूरिक एसिड और 200 लोगों का ब्लड शुगर जांच भी किया गया। जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के साथ दवाएं भी दी गई। एक हजार ग्रामीणों ने उठाया लाभ इस दौरान दवा कंपनियों के प्रतिनिधि विधानचंद्र, रूपेश कुमार, पुरुषोत्तम, दीपक, अभिनव कुमार, अविनाश कुमार, संदीप मिश्रा, अंकुर कुमार और दीपक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, एक हजार से अधिक ग्रामीणों ने इस अवसर पर निशुल्क विधिक परामर्श का भी लाभ उठाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *