BMC Result: मुंबई में भाजपा गठबंधन ने पार किया 100 का आंकड़ा, पुणे में ठाकरे भाइयों का सूपड़ा साफ, देखें ताजा रुझान

BMC Result: मुंबई में भाजपा गठबंधन ने पार किया 100 का आंकड़ा, पुणे में ठाकरे भाइयों का सूपड़ा साफ, देखें ताजा रुझान

मुंबई और पुणे से आए रुझानों ने नगर निगम चुनाव (Maharashtra Municipal Election Result) की तस्वीर लगभग साफ कर दी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BJP) में भाजपा गठबंधन ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि पुणे में ठाकरे भाइयों की अगुवाई वाले मोर्चे को करारी शिकस्त मिलती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक दोनों शहरों में मतदाताओं का रुझान स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है, जिससे खासकर उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है।

मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होने के बाद आये रुझानों के अनुसार, बीएमसी चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना बहुमत के करीब है और 102 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों से पता चलता है कि मुंबई के 227 वार्ड में से लगभग 80 पर भाजपा आगे है जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 22 वार्ड में आगे है। वहीं, करीब दो दशक बाद साथ आए ठाकरे चचेरे भाई मुंबई में भाजपा गठबंधन से काफी पीछे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 55 और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) 8 सीट पर आगे है। कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी गठबंधन 9 सीटों पर आगे है।

पुणे में भाजपा का जलवा

पुणे महानगरपालिका में भाजपा अपनी सहयोगी एनसीपी (अजित पवार) पर हावी नजर आई। भाजपा 165 वार्ड में से 54 में आगे है जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 7 सीट पर आगे है। जबकि ठाकरे भाइयों का यहां अब तक खाता तक नहीं खुला है। अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन में लड़ रही शरद गुट दो जगह आगे है। शिंदे की शिवसेना भी कुछ खास नहीं कर ससाकी है और रुझानों में दो सीटों पर आगे है। फ़िलहाल राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ठाणे में शिंदे का दबदबा

शिंदे का गढ़ माने जाने वाले ठाणे में उनकी पार्टी 131 वार्ड में से 18 में आगे है जबकि भाजपा 10 वार्ड में आगे है। ठाणे महानगर पालिका में अब तक 47 सीटों के रुझान सामने आये है। जिसमें कांग्रेस 1, एनसीपी 6, एनसीपी शरद गुट 6, उद्धव की शिवसेना 1, मनसे 1 और अन्य 4 पर आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *