पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:रास्ता घेर कर की मारपीट, 4 घायल, पुलिस जांच में जुटी

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:रास्ता घेर कर की मारपीट, 4 घायल, पुलिस जांच में जुटी

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। सुबह हुए इस विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, ग्राम हीरापुर निवासी विकास यादव सुबह अपने एक घर से दूसरे घर जा रहे थे। तभी गांव के अनुज पुत्र सतपाल, कौशलेंद्र पुत्र बलवीर, धीरज पुत्र बलवीर और ओमकार ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर विकास के परिजन सुमित कुमार, सौरभ, सत्यराम सिंह और रेनू मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुमित कुमार, विकास यादव, सौरभ और सत्यराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा बढ़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष कुरावली थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने चारों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इससे पहले 1 जनवरी को क्रिकेट खेलने को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह टकराव हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *