नालंदा में पड़ोसी के घर में घुसने पर खूनी संघर्ष:पीट-पीटकर 55 साल के व्यक्ति की हत्या, आरोपी परिवार गांव छोड़कर फरार

नालंदा में पड़ोसी के घर में घुसने पर खूनी संघर्ष:पीट-पीटकर 55 साल के व्यक्ति की हत्या, आरोपी परिवार गांव छोड़कर फरार

नालंदा में पड़ोसी ने पीट-पीटकर 55 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी परिवार गांव से फरार है। मृतक की पहचान तुलसी मांझी के पुत्र चंदेश्वर मांझी के तौर पर हुई है। घटना बड़गांव स्थित मांझी टोला की है। मृतक के पुत्र गोपाल ने बताया कि रविवार के मेरे पिता नशे की हालत में पड़ोसी वीरेश मांझी के घर में घुस गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट के दौरान चंदेश्वर मांझी को गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौत हो गई हो गई। नशे की हालत में गाली-गलौज करता था इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल का स्थानीय स्तर पर मामूली उपचार कराया गया था। पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई। चोट काफी गंभीर थी, देर शाम में इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों से पता चला है कि चंदेश्वर मांझी नशे की हालत में अक्सर गाली-गलौज करता था, जिसे लेकर विवाद हुआ है। लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल फरार है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ चंदेश्वर मांझी नालंदा खंडहर के पास एक होटल में प्लेट साफ करने का काम करता था। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटे फिलहाल दूसरे राज्य में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। पिता की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। नालंदा में पड़ोसी ने पीट-पीटकर 55 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी परिवार गांव से फरार है। मृतक की पहचान तुलसी मांझी के पुत्र चंदेश्वर मांझी के तौर पर हुई है। घटना बड़गांव स्थित मांझी टोला की है। मृतक के पुत्र गोपाल ने बताया कि रविवार के मेरे पिता नशे की हालत में पड़ोसी वीरेश मांझी के घर में घुस गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट के दौरान चंदेश्वर मांझी को गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौत हो गई हो गई। नशे की हालत में गाली-गलौज करता था इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल का स्थानीय स्तर पर मामूली उपचार कराया गया था। पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई। चोट काफी गंभीर थी, देर शाम में इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों से पता चला है कि चंदेश्वर मांझी नशे की हालत में अक्सर गाली-गलौज करता था, जिसे लेकर विवाद हुआ है। लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल फरार है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ चंदेश्वर मांझी नालंदा खंडहर के पास एक होटल में प्लेट साफ करने का काम करता था। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटे फिलहाल दूसरे राज्य में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। पिता की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *