सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर कल

सिविल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर कल

भैरूंदा| सिविल हॉस्पिटल भैरूंदा में 27 फरवरी को वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर होगा। क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया। वैश्य महासम्मेलन के तहसील अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। शिविर में संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इनमें जिला अध्यक्ष प्रदीप बजाज, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल सोनल, तहसील महिला अध्यक्ष उमा मांगीलाल, संयोजक चंद अग्रवाल, युवा तहसील अध्यक्ष रिक्की अग्रवाल, सक्रिय सदस्य पुरुषोत्तम खंडेलवाल शामिल रहेंगे। आयोजकों ने कहा कि अधिक से अधिक लोग पहुंचें। रक्तदान करें। जरूरतमंदों की मदद में सहभागी बनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *