ब्यावर में अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर:रेगरान पंचायत ने 50 यूनिट रक्त किया संग्रहित, रक्तदान महादान का दिया संदेश

ब्यावर में अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर:रेगरान पंचायत ने 50 यूनिट रक्त किया संग्रहित, रक्तदान महादान का दिया संदेश

ब्यावर में अंबेडकर जयंती के तीन दिवसीय जन्मोत्सव के अंतर्गत रेगरान पंचायत बड़ा बास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आदर्श भवन में आयोजित इस शिविर में कुल 50 लोगों ने रक्तदान किया, जिससे 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनोज नवल, रेगरान पंचायत बड़ा धड़ा के अध्यक्ष आनंद लाल फुलवारी, आदर्श धड़ा के अध्यक्ष संतोष जाग्रत और संयोजक अशोक बाकोलिया ने किया। इन सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संतोष जाग्रत ने बाबा साहेब के समाज सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज नवल ने कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होते हैं और यह बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
रक्तदान शिविर के सहसंयोजक पुरण संवासिया ने बताया कि अमृतकौर अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में गौरव फुलवारी, विक्रम तंवर, ईश्वर तंवर, बाबूलाल चौहान, बाबूलाल पंवार, अजय तंवर, अमोलक बालोटिया, हुकमीचंद तंवर, रामस्वरूप चौहान, जगदीश प्रसाद खोरवाल, अशोक भट्ट, ललित खोरवाल, मनीष पंवार, भूपेंद्र जाग्रत, रणवीर सिंह चौहान, हर्ष पंवार सहित अनेक समाज बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *