सागर| युवा वैश्य महासम्मेलन द्वारा रविवार को जिला चिकित्सालय में दोपहर 12 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में रक्तदान करेंगे। प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग थैलेसीमिया से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा। युवा इकाई जिला अध्यक्ष विकास केशरवानी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता एवं रक्तदान प्रभारी समीर जैन ने अधिक से अधिक युवाओं से रक्तदान कर मानवीय सेवा में योगदान देने की अपील की है।


