रतलाम रेल मंडल में ब्लॉक, ट्रेनें होगी प्रभावित:उज्जैन-चित्तौड़गढ़ 11 मार्च तक रतलाम से आगे नहीं जाएगी

रतलाम रेल मंडल में ब्लॉक, ट्रेनें होगी प्रभावित:उज्जैन-चित्तौड़गढ़ 11 मार्च तक रतलाम से आगे नहीं जाएगी

पश्चिम रेलवे रतलाम रेल मंडल के मल्हारगढ़-मंदसौर यार्ड के बीच डबलिंग कार्य के कारण रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इस कारण रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी। उज्जैन से चित्तौड़गढ़ तक चलने वाले उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर 11 मार्च तक रतलाम से आगे नहीं जाएगी। रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया 2 मार्च से 11 मार्च तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। 2 मार्च से 11 मार्च तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। चित्तौड़गढ़ से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी। तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च तक उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59836 उदयपुर सिटी मंदसौर पैसेंजर नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। नीमच से मंदसौर के बीच कैंसिल रहेगी। मंदसौर-नीमच के बीच रहेगी निरस्त
तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59834 मंदसौर-कोटा पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। मंदसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी। 11 मार्च तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59833 कोटा- मंदसौर पैसेंजर नीमव रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। नीमच से मंदसौर के बीच निरस्त रहेगी। 11 मार्च तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी पैसेंजर, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। मंदसौर से नीमच के बीच निरस्त रहेगी। तत्‍काल प्रभाव से 11 मार्च 2026 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19816 कोटा मंदसौर एक्‍सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। नीमच से मंदसौर के बीच निरस्त रहेगी। 11 मार्च तक मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्‍सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। मंदसौर से नीमच के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेनें भी होगी प्रभावित

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *