ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: टू-व्हीलर गाड़ी के पास पड़ी थी डेडबॉडी, ‘अवैध संबंध’ बना कारण

ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: टू-व्हीलर गाड़ी के पास पड़ी थी डेडबॉडी, ‘अवैध संबंध’ बना कारण

MP News: शहर में पुलिस ने 2 महीने पूर्व हुई अंधी हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत सरपंच दारसागर ने सूचना दी कि ग्राम दारसागर में खेत के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव एवं मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी भालूमाड़ा उप निरीक्षक विपुल शुक्ला अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान ग्राम दारसागर सिहराखार स्थित श्याम सुंदर प्रजापति के खेत में कसई पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। मृतक की पहचान शोभा नामदेव उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, दफाई नंबर 3, भालूमाड़ा के रूप में की गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने मृतक के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई, आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा साइबर सेल की सहायता से मोबाइल नंबरों की टावर लोकेशन एवं सीडीआर का विश्लेषण किया गया।

अवैध संबंध होने की आशंका

जांच के दौरान संदेह के आधार पर प्रीतम केवट उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम पोंडी भर्रा टोला एवं रोहित केवट उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चोंडी, थाना भालूमाड़ा से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शोभा नामदेव का आरोपी प्रीतम केवट के घर लंबे समय से आना-जाना था तथा उसके परिवार की महिलाओं से अवैध संबंध होने की आशंका थी।

समझाने के बावजूद मृतक के व्यवहार में परिवर्तन न होने पर दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे विश्वास में लेकर घटनास्थल पर बुलाया और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड तथा मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी 18 सी 9785 जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत दोनों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *