मुंह पर कालिख पोतने… मुस्लिम फरमान से मोनालिसा की शादी पर भड़की संत समिति, 13 दिन बाद दी प्रतिक्रिया

मुंह पर कालिख पोतने… मुस्लिम फरमान से मोनालिसा की शादी पर भड़की संत समिति, 13 दिन बाद दी प्रतिक्रिया

Monalisa-Farman Khan Love Jihad Marriage Controversy: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फरमान खान से शादी की, जिसके बाद अब इस पूरे मामले पर संत समाज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं दूसरी ओर, उनके पिता के बयान ने इस विवाद को और ज्यादा गहरा बना दिया है।

संत समिति ने जताई कड़ी आपत्ति (Monalisa-Farman Khan Love Jihad Marriage Controversy)

अखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी अखिलानंद ने मोनालिसा की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विवाह एक सामाजिक और पारिवारिक सहमति का विषय होता है। उनका कहना है कि जिस तरह से यह शादी हुई है और जिस प्रकार इसके बाद परिस्थितियां सामने आई हैं, वो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ये पूरे समाज के मुंह पर कालिख पोतने जैसा है।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर व्यक्ति को समाज सम्मान देता है और आगे बढ़ने का अवसर देता है, तो उसे ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए जिनसे सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वामी अनिलानंद के इस बयान के बाद यह मामला धार्मिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है।

कब शुरू हुई मोनालिसा और फरहान की प्रेम कहानी? जिसे लेकर चल रहा है लव जिहाद का विवाद
मोनालिसा और फरहा (फोटो सोर्स: x)

फिल्म के दौरान बढ़ी नजदीकियां (Monalisa-Farman Khan Love Jihad Marriage Controversy)

जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात उस समय हुई थी जब दोनों एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह फैसला अचानक लिया गया, जिससे परिवार भी सहमत नहीं था।

संत समिति की ओर से ये भी कहा गया कि किसी भी समाज में विवाह करते समय पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी होता है। इस बयान ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

परिवार ने लगाया बहलाने-फुसलाने का आरोप

इस पूरे घटनाक्रम के बीच मोनालिसा के पिता का बयान भी सामने आया है, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि परिवार के साथ धोखा हुआ है और उन्हें अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता है।

उनका कहना है कि मोनालिसा पहले घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते से ही उन्हें कहीं और ले जाया गया। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी को बहकाकर यह कदम उठवाया गया है। पिता ने यह भी कहा कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी कहां रह रही है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

मां से बातचीत भी बीच में रुकने का दावा

मोनालिसा के पिता ने ये भी बताया कि कुछ समय के लिए उनकी बेटी की अपनी मां से बात हुई थी, लेकिन बाद में फोन अचानक कट गया। उनका आरोप है कि बातचीत को बीच में ही रोक दिया गया, जिससे परिवार को संदेह और गहरा हो गया है।

Monalisa live in luxury life after muslim farman khan marriage video viral people shocked
मोनालिसा की शादी के बाद बदली जिंदगी

हालांकि दूसरी तरफ मोनालिसा पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि परिवार की ओर से उन पर दूसरी जगह शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था, इसलिए उन्होंने अपनी पसंद से यह निर्णय लिया। इसी बयान के बाद यह मामला व्यक्तिगत निर्णय और पारिवारिक मतभेद के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

महाकुंभ से मिली पहचान, अब विवादों में नाम

महाकुंभ के दौरान वायरल होने के बाद मोनालिसा अचानक चर्चा में आई थीं और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। लेकिन अब शादी के फैसले ने उन्हें एक नए विवाद के केंद्र में ला दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अलग-अलग पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और लोगों की नजरें इस घटनाक्रम के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *