महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में 30 अवैध गैस सिलेंडर और एक पिकअप गाड़ी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी से एसआई सुरेंद्र सिंह, खाद्य एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम और एएफएसओ पुरुषोत्तम ने बृहस्पतिवार देर रात यह कार्रवाई की। टीम ने गांव पाली स्थित गोपाल कृष्ण के मकान पर अवैध गैस सिलेंडर रखे होने की सूचना पर औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान 30 गैस सिलेंडर बरामद निरीक्षण के दौरान गोपाल कृष्ण अपने घर पर ही मौजूद मिला। टीम ने उसे साथ लेकर उसके घर, पास की धर्मशाला और एक पिकअप गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान कुल 30 गैस सिलेंडर बरामद हुए। बरामद सिलेंडरों में विभिन्न कंपनियों के 11 कमर्शियल 5 किलो के सिलेंडर, 13 घरेलू 14 किलो के सिलेंडर (जिनमें से 1 भरा और 12 खाली थे) खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने पिकअप गाड़ी जब्त की इसके साथ 6 अन्य 14 किलो के सिलेंडर (जिनमें से 5 खाली और 1 भरा हुआ था) शामिल थे। गोपाल कृष्ण इन सिलेंडरों के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। निरीक्षक प्रवीण कुमार ने गोपाल कृष्ण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सदर थाना महेंद्रगढ़ से आए अनुसंधान अधिकारी को लिखित शिकायत दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इसके बाद गोपाल कृष्ण, जब्त किए गए गैस सिलेंडर और पिकअप गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


