कुरुक्षेत्र में भाकियू का SDM दफ्तर पर प्रदर्शन:फिजिकल वेरिफिकेशन में गड़बड़ी का आरोप, वायरल ऑडियो और पर्ची को लेकर खोला मोर्चा

कुरुक्षेत्र में भाकियू का SDM दफ्तर पर प्रदर्शन:फिजिकल वेरिफिकेशन में गड़बड़ी का आरोप, वायरल ऑडियो और पर्ची को लेकर खोला मोर्चा

कुरुक्षेत्र जिले में आज (सोमवार) भारतीय किसान यूनियन पिहोवा (भाकियू) SDM दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने वाली है। भाकियू ने राइस मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन (PV) में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। वायरल ऑडियो क्लिप और खर्चें की एक पर्ची के आधार पर मोर्चा खोला है। भाकियू ने धान घोटाले और PV की जांच में और भी कई नए खुलासे करने दावा किया है। किसान नेता एवं भाकियू प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत घोटाला हुआ। फर्जी गेट पास काटे गए। धान मंडी पहुंचा और ना ही मिल तक, सिर्फ कागजों पर सब कुछ दिखाया गया। 15-15 हजार देने की ऑडियो वायरल प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाया कि पिहोवा में 3 ऑडियो क्लिप, राइस मिल एसोसिएशन पिहोवा और खर्चे की पर्ची वायरल हो रही है। आरोप लगाया कि इन ऑडियो में एसोसिएशन के वाइस प्रधान की आवाज है। एसोसिएशन ने कार्रवाई से बचने के लिए PV टीम को रिश्वत का ऑफर दे दिया। हर मिल को क्लीन चिट देने के लिए 15-15 हजार रुपए देने की बात कही गई। आढ़त, लेबर, तुलाई और ट्रांसपोर्ट में भी घपला बताया कि पिहोवा में करीब 55 राइस मिल हैं। आरोप लगाया कि सिर्फ धान ही नहीं, आढ़त, लेबर, तुलाई, सिलाई और ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब में भी बड़ा घपला हुआ है। अब PV में बोगस रिपोर्ट बनाकर मिलर्स को क्लीन चिट दी जा रही है। भाकियू की मांग पर मिलों की PV चल रही है, लेकिन उसमें लीपापोती की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *