भागलपुर में भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

भागलपुर में भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भागलपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के दानवीर भामाशाह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर देशहित के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है। “कांग्रेस को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। देश का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं भाजपा नेता अश्वनी जोशी मोंटी ने कहा कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने इसे विकास और तकनीक के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि एआई जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर इस तरह का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भागलपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर के दानवीर भामाशाह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर देशहित के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है। “कांग्रेस को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। देश का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं भाजपा नेता अश्वनी जोशी मोंटी ने कहा कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने इसे विकास और तकनीक के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि एआई जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर इस तरह का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *