भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:बेगूसराय में कहा- वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा कर रही है कांग्रेस

भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:बेगूसराय में कहा- वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा कर रही है कांग्रेस

दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन और प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज बेगूसराय के कैंटीन चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद और देश का अपमान नहीं सहेगा आम आवाम जैसे नारे लगाए। भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के इशारे पर किया गया, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करना था। कांग्रेस राजनीतिक हताशा में देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल कर रही है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम चंद्र ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों से प्रतिनिधि भारत में AI के क्षेत्र में हो रही प्रगति को देखने आए थे। उस समय कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस की हताशा वैश्विक मंच पर भी देश को बदनाम करने से पीछे नहीं हट रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का कांग्रेस पार्टी का इतिहास जिला महामंत्री धर्मेंद्र भारती ने कहा कि विरोध का एक समय और स्थान होता है। किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि देश की गरिमा के भी प्रतिकूल है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का रहा है और इस तरह की घटनाएं उसी सोच का परिणाम हैं। जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम को फूहड़पन का प्रदर्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ टिप्पणी करना भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने जैसा है। भारत टेक्नोलॉजी के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना पूरी तरह गलत है। कांग्रेस हमेशा देश को अपमानित करती रही है। इस हरकत के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय मंत्री गुड्डू कुमार, अमन, गोविंद, वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार, बंटी, सिकंदर रोहन, ऋषि और शरण समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन और प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज बेगूसराय के कैंटीन चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद और देश का अपमान नहीं सहेगा आम आवाम जैसे नारे लगाए। भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के इशारे पर किया गया, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करना था। कांग्रेस राजनीतिक हताशा में देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल कर रही है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम चंद्र ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों से प्रतिनिधि भारत में AI के क्षेत्र में हो रही प्रगति को देखने आए थे। उस समय कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस की हताशा वैश्विक मंच पर भी देश को बदनाम करने से पीछे नहीं हट रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का कांग्रेस पार्टी का इतिहास जिला महामंत्री धर्मेंद्र भारती ने कहा कि विरोध का एक समय और स्थान होता है। किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि देश की गरिमा के भी प्रतिकूल है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का रहा है और इस तरह की घटनाएं उसी सोच का परिणाम हैं। जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम को फूहड़पन का प्रदर्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ टिप्पणी करना भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने जैसा है। भारत टेक्नोलॉजी के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना पूरी तरह गलत है। कांग्रेस हमेशा देश को अपमानित करती रही है। इस हरकत के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय मंत्री गुड्डू कुमार, अमन, गोविंद, वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार, बंटी, सिकंदर रोहन, ऋषि और शरण समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *