गया में गुरारू प्रखंड के दौलता स्थित गोवर्धन स्थल पर 26वां क्षेत्रीय गौ-संवर्धन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। क्षेत्रीय गौ-संवर्धन समारोह समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पूरी रात चला। इस अवसर पर गौ-संवर्धन और किसानों में गोपालन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “किसान एवं गोपालकों की सुरक्षा हेतु क्या करें” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी रही। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया जितेंद्र यादव, जयनंदन शर्मा और रामबली प्रसाद के तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम जलालपुर के सत्येंद्र कुमार विजेता और ग्राम केशरु बिगहा के प्रदीप कुमार उपविजेता रहे। जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जननायक कृष्ण ने किसान और गोपालकों की सुरक्षा के लिए गौ-संवर्धन समारोह की शुरुआत की थी। उन्होंने किसान और गोपालकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जयनंदन शर्मा ने किसानों और गोपालकों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देर रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह 5 बजे तक प्रसिद्ध कलाकार मनीष हलचल (सिवान) और जितेंद्र जहरीला (जहानाबाद) के बीच दुगोला प्रतियोगिता हुई, जिसमें हजारों की भीड़ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. संजय यादव, अशोक यादव, रामानंद सागर, दारा सिंह, राम विजय यादव, उपेंद्र यादव सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। गया में गुरारू प्रखंड के दौलता स्थित गोवर्धन स्थल पर 26वां क्षेत्रीय गौ-संवर्धन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। क्षेत्रीय गौ-संवर्धन समारोह समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पूरी रात चला। इस अवसर पर गौ-संवर्धन और किसानों में गोपालन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “किसान एवं गोपालकों की सुरक्षा हेतु क्या करें” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी रही। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया जितेंद्र यादव, जयनंदन शर्मा और रामबली प्रसाद के तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम जलालपुर के सत्येंद्र कुमार विजेता और ग्राम केशरु बिगहा के प्रदीप कुमार उपविजेता रहे। जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जननायक कृष्ण ने किसान और गोपालकों की सुरक्षा के लिए गौ-संवर्धन समारोह की शुरुआत की थी। उन्होंने किसान और गोपालकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जयनंदन शर्मा ने किसानों और गोपालकों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देर रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह 5 बजे तक प्रसिद्ध कलाकार मनीष हलचल (सिवान) और जितेंद्र जहरीला (जहानाबाद) के बीच दुगोला प्रतियोगिता हुई, जिसमें हजारों की भीड़ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. संजय यादव, अशोक यादव, रामानंद सागर, दारा सिंह, राम विजय यादव, उपेंद्र यादव सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।


