Punjab Politics में BJP का बड़ा दांव, दिग्गज नेता Jagmeet Brar ने समर्थकों संग थामा ‘कमल’

आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की उपस्थिति में प्रमुख नेता जगमीत सिंह बराड़, उनके भाई और पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़, पूर्व ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व ओएसडी ओंकार सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यवाहक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और विनीत जोशी भी उपस्थित थे। 67 वर्षीय जगमीत बराड़ के अलावा, उनके भाई रिपजीत सिंह बराड़ (पूर्व विधायक), ओंकार सिंह सिद्धू (पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी) और चरणजीत सिंह बराड़ (एसएडी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के पूर्व ओएसडी) भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में फिर चला ‘Modi Magic’, नगर निगम चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत पर बोले Fadnavis

जगमीत बराड़ ने 2015 में कांग्रेस छोड़ दी थी, जिससे पार्टी के साथ उनका तीन दशक से अधिक का जुड़ाव समाप्त हो गया था।
जगमीत बराड़ ने 2015 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिससे पार्टी के साथ उनका तीन दशक से अधिक पुराना नाता टूट गया था। उन्होंने 2016 में लोक हित अभियान नामक अपनी पार्टी शुरू की थी। वह 2016 में ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी छोड़ने से पहले 2018 तक इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे। जगमीत वर्ष 2019 में शिरोमणि अकाली दल में भी शामिल हुए थे। दिसंबर 2022 में, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता के रूप में उन्होंने घोषणा की थी कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया। सैनी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के लोगों ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, “सभी वर्ग इस सरकार से परेशान हैं। भाजपा पंजाब में अगली सरकार बनाएगी। लोगों ने अपना मन बना लिया है।

इसे भी पढ़ें: सत्य की हुई जीत, Bengal सरकार पर बरसे Tarun Chugh, बोले- Mamata Banerjee को SC की फटकार

भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा आम लोगों, व्यापारियों और अन्य वर्गों में डर का माहौल है। जब लोग घर से बाहर निकलते हैं तो उनके परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। राज्य में भय का वातावरण बना हुआ है।” सैनी ने कहा कि यदि कोई पंजाब को आगे ले जा सकता है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ही है। हरियाणा का हवाला देते हुए उन्होंने किसानों सहित विभिन्न वर्गों के लिए भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कई कल्याणकारी कदमों का जिक्र किया और कहा कि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विपरीत अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस शासन के दौरान जो कुछ हुआ उसे देखा और पार्टी अपने वादे पूरे करने में विफल रही। लोगों ने आप को मौका दिया, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह भी कांग्रेस के रास्ते पर ही चलेगी। जाखड़ ने भी आप सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, “लोग भाजपा को बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे हैं, लोग मजबूत नेतृत्व चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *