लोहारू में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लोहारू में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

भिवानी जिले के लोहारू में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की विचारधारा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इन महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। देशहित और आमजन की सेवा के उद्देश्य से हुई पार्टी की स्थापना इस मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना देशहित, राष्ट्रवाद और आमजन की सेवा के उद्देश्य से हुई थी। आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व को जाता है। कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत वक्ताओं ने जोर दिया कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके निरंतर प्रयासों से ही पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रोहताश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद रोहताश चौहान ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल, विजय शेखावत, रामकिशन शर्मा, धनपत सैनी, बलवंत गोठड़ा, आरती शर्मा, देवेंद्र सहित लोहारू के पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार लोहारू कार्यालय प्रभारी बलवान जांगड़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए देशभक्ति के भाव के साथ इसका समापन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *