कटिहार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी:युवा मोर्चा ने किया जोरदार स्वागत, कहा- युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़

कटिहार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी:युवा मोर्चा ने किया जोरदार स्वागत, कहा- युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कटिहार जिले के कुर्सेला स्थित त्रिमोहिनी संगम पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला कटिहार की ओर से उनके स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर युवाओं ने संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नेतृत्व में पार्टी जिले में लगातार मजबूत हो रही
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कटिहार मनोज राय ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरावगी के नेतृत्व में पार्टी जिले में लगातार मजबूत हो रही है। युवा मोर्चा की ओर से अभिषेक सिंह (प्रिंस) ने स्वागत भाषण दिया और संगठन को और सक्रिय बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कटिहार जिले के कुर्सेला स्थित त्रिमोहिनी संगम पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला कटिहार की ओर से उनके स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर युवाओं ने संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नेतृत्व में पार्टी जिले में लगातार मजबूत हो रही
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कटिहार मनोज राय ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरावगी के नेतृत्व में पार्टी जिले में लगातार मजबूत हो रही है। युवा मोर्चा की ओर से अभिषेक सिंह (प्रिंस) ने स्वागत भाषण दिया और संगठन को और सक्रिय बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *