पूर्णिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी:फूलों की बारिश से स्वागत, बोले- संगठन की मजबूती मेरी पहली प्राथमिकता

पूर्णिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी:फूलों की बारिश से स्वागत, बोले- संगठन की मजबूती मेरी पहली प्राथमिकता

BJP में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद संजय सरावगी आज पहली बार पूर्णिया पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों और मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर और नारे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कला भवन में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जहां संगठन कमजोर है, वहां मेहनत और संवाद के जरिए मजबूती लानी होगी। कार्यकर्ताओं की लगन और परिश्रम से ही पार्टी चुनावों में सफलता हासिल करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास को लेकर लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। सीमांचल और मिथिलांचल के किसानों को फायदा मखाना को सुपर फूड का दर्जा मिलने से सीमांचल और मिथिलांचल के किसानों को बड़ा फायदा हुआ है। मक्का और मखाना किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संजय सरावगी ने कहा कि पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे न सिर्फ आवाजाही आसान हुई है, बल्कि उद्योग और निवेश के नए रास्ते भी खुले हैं। आने वाले समय में और भी कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आएंगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बिहार में सुशासन, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए काम की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य लगातार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों के विकास पर भी सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो राज्य और देश दोनों मजबूत होंगे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होगी। कार्यक्रम का संचालन अरुण राय पुलक ने किया। BJP में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद संजय सरावगी आज पहली बार पूर्णिया पहुंचे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों और मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर और नारे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कला भवन में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जहां संगठन कमजोर है, वहां मेहनत और संवाद के जरिए मजबूती लानी होगी। कार्यकर्ताओं की लगन और परिश्रम से ही पार्टी चुनावों में सफलता हासिल करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास को लेकर लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। सीमांचल और मिथिलांचल के किसानों को फायदा मखाना को सुपर फूड का दर्जा मिलने से सीमांचल और मिथिलांचल के किसानों को बड़ा फायदा हुआ है। मक्का और मखाना किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संजय सरावगी ने कहा कि पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे न सिर्फ आवाजाही आसान हुई है, बल्कि उद्योग और निवेश के नए रास्ते भी खुले हैं। आने वाले समय में और भी कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आएंगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बिहार में सुशासन, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए काम की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य लगातार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों के विकास पर भी सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो राज्य और देश दोनों मजबूत होंगे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होगी। कार्यक्रम का संचालन अरुण राय पुलक ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *