BJP प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ बोले- बयान का निकाला गलत अर्थ:वसुंधरा को लेकर कि टिप्पणी पर बोले- विधाता ही सबको देता है जिम्मेदारी

BJP प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ बोले- बयान का निकाला गलत अर्थ:वसुंधरा को लेकर कि टिप्पणी पर बोले- विधाता ही सबको देता है जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर दिए बयान पर बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- जो कहा, उसका मीडिया में गलत अर्थ निकाला गया। मैंने यही कहा कि विधाता ही सबको जिम्मेदारी देता है। वहीं, काम सब अच्छे करते हैं, लेकिन किसको कब कहां जिम्मेदारी मिल जाए। कल मेरे से प्रश्न किया गया था, तब मैंने यही कहा कि किसी के लिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता। सब ऊपर से तय होता है। मैंने जो कहा, उसका मतलब होता है ऊपर से निर्देशित होता है। इसमें किसी भी प्रकार का ऐसा नहीं है। हमारा कार्यकर्ता सिपाही की तरह काम करता है। जिस मोर्चे पर भेज दिया जाए, वहां कार्यकर्ता अपना दायित्व निभाता है। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। मीडिया से बातचीत में राठौड़ ये बातें कहीं। विधाता तो तय करता है, वही होता है
मदन राठौड़ ने कहा- मीडिया में कुछ हमारे अति उत्साही साथियों ने मेरे द्वारा कहे गए दोहे का दूसरा अर्थ निकाल लिया, जबकि उसका मतलब यही है कि विधाता तो तय करता है, वही होता है। हमसे कोई क्या उम्मीद कर सकता है? हमसे क्यों झगड़ा करते हो, विधाता से करो, उससे प्रार्थना करो। ये अर्थ था, लेकिन अब लोग नहीं समझ पाते हैं तो क्या करें। हम सब समझ के साथ काम करते हैं भाजपा में गुटबाजी पर मदन ने कहा- हम सब एक हैं, हम सब समझ के साथ काम करते हैं। हमारी कल भी वसुंधरा जी से बात हुई थी। हम सभी समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। पचपदरा में रिफाइनरी को लेकर मदन राठौड़ ने कहा- कांग्रेस सरकार ने रिफाइनरी को लटकाए रखा। कांग्रेस ने चुनाव के समय सोनिया गांधी को बुलाकर इसका लोकार्पण करवाया, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद रिफाइनरी के काम में तेजी आई। जब रिफाइनरी शुरू होगी तो उससे करीब 90 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अंबेडकर को सम्मान भाजपा ने दिया, कांग्रेस ने नहीं
भाजपा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर कहा- वे एक महान विद्वान थे, जिन्होंने इतना अच्छा संविधान तैयार किया, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कभी आगे नहीं आने दिया। नेहरू जी ने उन्हें सदन में पहुंचने से रोकने के लिए उनके सामने उम्मीदवार खड़े करवा दिए, ताकि वे चुनाव जीतकर सदन में नहीं पहुंच सकें। भाजपा ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही अंबेडकर के जन्म स्थान से लेकर जहां उन्होंने शिक्षा प्राप्त की, वहां उन्होंने स्मारक बनवाया। इसके अलावा, विदेश में जहां उन्होंने शिक्षा प्राप्त की, उस भवन को खरीदकर वहां स्मारक के रूप में विकसित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *