Delhi के झंडेवाला मंदिर से बंगला साहिब तक, पदभार से पहले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने की प्रार्थना

Delhi के झंडेवाला मंदिर से बंगला साहिब तक, पदभार से पहले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने की प्रार्थना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार नितिन नवीन ने मंगलवार को सुबह कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की और बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के मंत्रियों प्रवेश साहिब सिंह तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित पार्टी के नेताओं के साथ नवीन ने सबसे पहले झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़ें: चिकन नेक के पास चीनी राजदूत को लेकर क्यों गए युनूस? भारत के साथ खतरनाक खेल खेल रहा बांग्लादेश

भाजपा ने एक बयान में कहा कि इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग पर स्थित वाल्मीकि मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रार्थना की।
निर्विरोध चुने जाने के बाद नवीन मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभालेंगे। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और चुनाव लड़ने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: अरब सागर में उठ रहे खौलते पानी के बुलबुले, रहस्यमयी हलचल से गुजरात तट पर मचा हड़कंप, कुछ बड़ा होने की आशंका?

 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर की Z-कैटेगरी (Z-Category) वीआईपी सुरक्षा कवर प्रदान किया है। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नबीन की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशेष वीआईपी सुरक्षा विंग के पास होगा। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ हफ़्ते पहले CRPF को उनकी सुरक्षा संभालने का निर्देश दिया था, जब उनका नाम नए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर घोषित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *