भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज आएंगे पटना:स्वागत के लिए होली मिलन समारोह होगा, चार विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे शामिल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज आएंगे पटना:स्वागत के लिए होली मिलन समारोह होगा, चार विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचेंगे। उनके स्वागत में पटना के बेली रोड स्थित चटकारा फूड कोर्ट में दोपहर 12:30 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सारगवी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस होली मिलन समारोह में पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। भाजपा पटना महानगर इकाई ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की हैं। संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए कार्यक्रम पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। होली के रंगों के साथ राजनीतिक संवाद और कार्यकर्ताओं के बीच मेल-मिलाप का भी अवसर रहेगा।

तैयारियों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के हाथ दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया और भाजपा जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता संयुक्त रूप से कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं। आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं, सुरक्षा इंतजाम, अतिथियों का स्वागत, मंच संचालन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचेंगे। उनके स्वागत में पटना के बेली रोड स्थित चटकारा फूड कोर्ट में दोपहर 12:30 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सारगवी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस होली मिलन समारोह में पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। भाजपा पटना महानगर इकाई ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की हैं। संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए कार्यक्रम पार्टी की ओर से बताया गया है कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। होली के रंगों के साथ राजनीतिक संवाद और कार्यकर्ताओं के बीच मेल-मिलाप का भी अवसर रहेगा।

तैयारियों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के हाथ दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया और भाजपा जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता संयुक्त रूप से कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं। आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं, सुरक्षा इंतजाम, अतिथियों का स्वागत, मंच संचालन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *