बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय-विधायक:बोले- नीतीश का दौर खत्म, कई अधिकारी दिल्ली कूच करेंगे

बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय-विधायक:बोले- नीतीश का दौर खत्म, कई अधिकारी दिल्ली कूच करेंगे

सहरसा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सहरसा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में जल्द ही नीतीश कुमार का दौर समाप्त होने वाला है। उनके अनुसार, बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। आईपी गुप्ता ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में कई अधिकारियों ने राज्य को लूटा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई अधिकारी दिल्ली में नीतीश कुमार के साथ शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की मौजूदा वित्तीय स्थिति पर भी बात की। आईपी गुप्ता ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने और नीतीश शासन से बेहतर काम करने का प्रयास करेगी। अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन का एक मजबूत घटक है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सिपाही हैं और महागठबंधन के साथ ही रहेंगे। हमारे बयानों को अक्सर तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है।” अति पिछड़ा समाज से बन सकता है मुख्यमंत्री विपक्षी नेताओं से संपर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत सामान्य है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा बिहार में अति पिछड़ा समाज से मुख्यमंत्री बना सकती है। नीतीश कुमार की संभावित राजनीतिक चालों पर टिप्पणी करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। उन्होंने अटकलें लगाईं कि नीतीश कुमार फिर से पाला बदल सकते हैं, और महागठबंधन इस संभावना पर नजर बनाए हुए है। आईपी गुप्ता के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। सहरसा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सहरसा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में जल्द ही नीतीश कुमार का दौर समाप्त होने वाला है। उनके अनुसार, बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। आईपी गुप्ता ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में कई अधिकारियों ने राज्य को लूटा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई अधिकारी दिल्ली में नीतीश कुमार के साथ शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की मौजूदा वित्तीय स्थिति पर भी बात की। आईपी गुप्ता ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने और नीतीश शासन से बेहतर काम करने का प्रयास करेगी। अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन का एक मजबूत घटक है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सिपाही हैं और महागठबंधन के साथ ही रहेंगे। हमारे बयानों को अक्सर तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है।” अति पिछड़ा समाज से बन सकता है मुख्यमंत्री विपक्षी नेताओं से संपर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत सामान्य है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा बिहार में अति पिछड़ा समाज से मुख्यमंत्री बना सकती है। नीतीश कुमार की संभावित राजनीतिक चालों पर टिप्पणी करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। उन्होंने अटकलें लगाईं कि नीतीश कुमार फिर से पाला बदल सकते हैं, और महागठबंधन इस संभावना पर नजर बनाए हुए है। आईपी गुप्ता के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *