चाकूबाजी में घायल युवकों से बीजेपी विधायक ने की मुलाकात:DMCH पहुंची मैथिली ठाकुर, बोलीं- धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा

चाकूबाजी में घायल युवकों से बीजेपी विधायक ने की मुलाकात:DMCH पहुंची मैथिली ठाकुर, बोलीं- धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा

दरभंगा के घनश्यामपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल युवकों से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने मुलाकात की है। बुधवार देर रात डीएमसीएच पहुंची। घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बीजेपी विधायक ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत दुख की बात है कि ऐसी घटना हुई है। इतनी बड़ी वारदात कोई सामान्य मानसिक स्थिति वाला व्यक्ति नहीं कर सकता। इस मामले को बिल्कुल हल्के में नहीं लिया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान मैं भी वहां गई थी, लोगों को भाईचारे, प्रेम और खेल भावना का संदेश दिया था। मैंने मंच से सभी को मोटिवेट किया था कि हम सब जाति-धर्म से ऊपर उठकर खेल पर ध्यान दें। लेकिन टूर्नामेंट के अंत में इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस संबंध में गृह मंत्री से भी बात हुई है। एक युवक की हालत गंभीर पटना रेफर जानकारी के अनुसार मैच के दौरान मामूली बहस के बाद मुख्य आरोपी मो. चांद ने मौके पर मौजूद एक मछली विक्रेता से धारदार हथियार छीनकर हमला कर दिया। इस हमले में दुर्गानंद झा और आदित्य मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। वहीं, राजन मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. चांद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरभंगा के घनश्यामपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई चाकूबाजी में घायल युवकों से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने मुलाकात की है। बुधवार देर रात डीएमसीएच पहुंची। घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बीजेपी विधायक ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत दुख की बात है कि ऐसी घटना हुई है। इतनी बड़ी वारदात कोई सामान्य मानसिक स्थिति वाला व्यक्ति नहीं कर सकता। इस मामले को बिल्कुल हल्के में नहीं लिया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान मैं भी वहां गई थी, लोगों को भाईचारे, प्रेम और खेल भावना का संदेश दिया था। मैंने मंच से सभी को मोटिवेट किया था कि हम सब जाति-धर्म से ऊपर उठकर खेल पर ध्यान दें। लेकिन टूर्नामेंट के अंत में इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस संबंध में गृह मंत्री से भी बात हुई है। एक युवक की हालत गंभीर पटना रेफर जानकारी के अनुसार मैच के दौरान मामूली बहस के बाद मुख्य आरोपी मो. चांद ने मौके पर मौजूद एक मछली विक्रेता से धारदार हथियार छीनकर हमला कर दिया। इस हमले में दुर्गानंद झा और आदित्य मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। वहीं, राजन मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. चांद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *