BJP मेयर ने आशा भोसले को कहा ‘घोसले’, फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- ABCD और क ख…याद है?

BJP मेयर ने आशा भोसले को कहा ‘घोसले’, फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- ABCD और क ख…याद है?

Agra Mayor On Asha Bhosle: एक तरफ जहां पूरा देश अपनी चहेती गायिका आशा भोसले के निधन पर गमगीन है, वहीं ताजनगरी आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह अपने एक विवादित बयान और व्यवहार के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर मेयर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि देने के दौरान पहले उनका नाम गलत लेती हैं फिर हंसती हैं और कहती हैं ये सिंगर ही थी ना? इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

बीजेपी मेयर ने गलत लिया आशा भोसले का नाम (Agra BJP Mayor On Asha Bhosle Name Controversy)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मीडियाकर्मी मेयर हेमलता दिवाकर से आशा भोसले के निधन पर प्रतिक्रिया मांगते हैं, तो वह पहले बगल में खड़े किसी व्यक्ति से धीरे से पूछती हैं, “क्या आशा भोसले एक गायिका थीं?” जैसे ही बगल वाले शख्स ने पुष्टि की, मेयर कैमरे के सामने ही हंस पड़ीं।

इतना ही नहीं, जब उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की, तब भी वह गायिका का नाम सही से नहीं बोल पाईं। उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो बार उन्हें ‘आशा घोसले’ कहकर संबोधित किया। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि संगीत जगत के लिए यह देश की एक बड़ी क्षति है।

Agra BJP Mayor On Asha Bhosle Name Controversy

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास (Agra BJP Mayor Laughs After Calling Asha Bhosle Ghosle)

इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने मेयर की संवेदनशीलता और जनरल नॉलेज पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जिस हस्ती ने सात दशकों तक दुनिया पर राज किया और जो भारत की पहचान हैं, उनके बारे में एक जिम्मेदार पद पर बैठी महिला का ऐसा अज्ञान चौंकाने वाला है। एक यूजर ने लिखा, “कहां से आते हैं ऐसे लोग जिन्हें आशा जी के बारे में नहीं पता।” दूसरे ने लिखा- मैं नमन करता हूं इनके वोटरों को।” तीसरे ने लिखा- “क्या लोग हैं ये।” एक अन्य ने लिखा- “ABCD और क ख याद है कि वो भी।”

Agra BJP Mayor On Asha Bhosle Name Controversy

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा वाकया आगरा स्थित भाजपा के ब्रज प्रांत कार्यालय का है। वहां ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर एक जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चल रहा था। मेयर हेमलता वहां मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान जब आशा भोसले के निधन की खबर पर उनकी प्रतिक्रिया ली गई, तब यह ‘ब्लंडर’ कैमरे में कैद हो गया।

आज मुंबई में दी जाएगी अंतिम विदाई (Asha Bhosle Last Rites)

एक तरफ यह विवाद गरमा रहा है, तो दूसरी तरफ मुंबई में आशा ताई के अंतिम सफर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज (सोमवार, 13 अप्रैल) दोपहर 2 बजे तक तमाम फिल्मी हस्तियां और उनके प्रशंसक अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *