भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भारत मंडपम और इंदौर की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भारत मंडपम और इंदौर की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत मंडपम में हुई घटनाओं और इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसी क्रम में, भाजपा महिला मोर्चा ने आज रसल चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया। भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को बाधित कर रहे हैं और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। भाजपा नेत्री के अनुसार, इंदौर में पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उन पर सुनियोजित तरीके से पथराव किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्टी ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि यह केवल भाजपा कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा महिला मोर्चा भारत माता के सम्मान के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे और यदि इसका विरोध होता है तो उसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा। परांजपे ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब महिलाओं को भी प्रदर्शन से रोकने के लिए बल प्रयोग कर रहे हैं, जो निंदनीय है। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेष रूप से राहुल गांधी से इस पूरे घटनाक्रम पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *