केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के पहले ही दिन नितिन नबीन ने नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ती से जुड़ा पत्र जारी किया। केरल में वर्तमान में लेफ्ट की सरकार है। पिनाराई विजयन यहां के सीएम हैं। भाजपा कभी भी केरल की सत्ता में नहीं आ सकी है। यहां विधानसभा की 140 सीटें हैं। केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना, यहां 4 दशक से लेफ्ट का कब्जा था केरल में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले थे, जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के पी शिवाजी को 29 वोट, जबकि कांग्रेस गठबंधन (UDF) उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले थे। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। 50 वार्डों पर भाजपा जीती थी। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा था। LDF ने 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) ने 19 वार्ड जीते थे। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ है। पूरी खबर पढ़ें…
भाजपा ने विनोद तावड़े को केरल चुनाव प्रभारी बनाया:शोभा करंदलाजे सह प्रभारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली नियुक्तियां कीं


