गयाजी में सोमवार रात आपसी रंजिश में पिस्टल लहराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बीजेपी नेता के भाई बुगुल साहू को गिरफ्तार किया है। पिस्टल लहराने के बाद हंगामे का वीडियो सामने आया है। जिसमें नेता संजू साहू भी नजर आ रहे हैं। जबकि पीड़ित पक्ष के लोग हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। काम करने के लिए प्रेशर बना रहा था पीड़ित रामजी केसरी का कहना है कि पूर्व में वह बुगुल साहू के लिए काम करता था। काम के बदले एक रुपए भी नहीं लेता था। छोड़ने के बाद काम करने का प्रेशर बनाया। मैंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। इस पर मुझे पिस्टल दिखाकर धमकाया था। इस संबंध में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। संबंधित मामले में वह फरार चल रहा था। सोमवार की रात जव वह अपने घर में घुस रहा दिखा। अपने साथियों के साथ उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल दिखाते हुए भागने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया। हथियार की जांच की जा रही है कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में बुगुल साहू को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। हथियार का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। स्टाफ के साथ लड़ाई हुई थी वहीं, बीजेपी नेता संजू साहू ने बताया कि छोटा भाई आपस में लड़ गया था। उसी दौरान उसने पिस्टल निकाला था। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। 2025 में एक स्टाफ के साथ छोटे भाई की लड़ाई हुई थी। उसी मामले में कार्रवाई हुई है। गयाजी में सोमवार रात आपसी रंजिश में पिस्टल लहराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बीजेपी नेता के भाई बुगुल साहू को गिरफ्तार किया है। पिस्टल लहराने के बाद हंगामे का वीडियो सामने आया है। जिसमें नेता संजू साहू भी नजर आ रहे हैं। जबकि पीड़ित पक्ष के लोग हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। काम करने के लिए प्रेशर बना रहा था पीड़ित रामजी केसरी का कहना है कि पूर्व में वह बुगुल साहू के लिए काम करता था। काम के बदले एक रुपए भी नहीं लेता था। छोड़ने के बाद काम करने का प्रेशर बनाया। मैंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। इस पर मुझे पिस्टल दिखाकर धमकाया था। इस संबंध में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। संबंधित मामले में वह फरार चल रहा था। सोमवार की रात जव वह अपने घर में घुस रहा दिखा। अपने साथियों के साथ उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल दिखाते हुए भागने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया। हथियार की जांच की जा रही है कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में बुगुल साहू को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। हथियार का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। स्टाफ के साथ लड़ाई हुई थी वहीं, बीजेपी नेता संजू साहू ने बताया कि छोटा भाई आपस में लड़ गया था। उसी दौरान उसने पिस्टल निकाला था। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। 2025 में एक स्टाफ के साथ छोटे भाई की लड़ाई हुई थी। उसी मामले में कार्रवाई हुई है।


