अंबाला में हुई 1.90 करोड़ ठगी में BJP नेता अरेस्ट:GRP की बिहार में रेड; आलीशान कोठी से 6 लाख कैश, जेवरात व गाड़ी बरामद

अंबाला में हुई 1.90 करोड़ ठगी में BJP नेता अरेस्ट:GRP की बिहार में रेड; आलीशान कोठी से 6 लाख कैश, जेवरात व गाड़ी बरामद

अंबाला कैंट में 1.90 करोड़ की ठगी मामले में कार्रवाई में लगी रेलवे पुलिस (GRP) ने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। अंबाला जीआरपी और बिहार एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने बिहार के समस्तीपुर में छापेमारी की। टीम ने भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान पुलिस टीम आलीशान कोठी और लग्जरी गाड़ियां देख दंग रह गई। जाने क्या था पूरा मामला पंजाब के रहने वाले जोशी नाम के एक व्यक्ति ने अंबाला कैंट जीआरपी थाना में शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रुपए डबल करने और कर्ज की राशि पर भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर उनसे 1 करोड़ 90 लाख रुपए लिए गए। बाद में रकम को डबल दिखाकर झांसा दिया गया और पूरी राशि की लूट कर ली गई। जीआरपी की जांच के दौरान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार लाल व अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। एसपी रेलवे नितिका गहलोत के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी इनपुट के आधार पर टीम ने मंगलवार रात बिहार के दलसिंह सराय (अजनौल) में दबिश दी। इस ऑपरेशन में मुख्य आरोपी पंकज कुमार लाल के साथ उसके दो सहयोगियों, कौशल और रजनीश को भी काबू किया गया। पुलिस के अनुसार, कौशल और रजनीश भोले-भले लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करते थे, जबकि पंकज मास्टरमाइंड की भूमिका निभाता था। 30 लाख के जेवर, नकदी और लग्जरी कार बरामद पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस ने रेड के दौरान 6 लाख रुपए कैश, लगभग 30 लाख रुपए के सोने के जेवर और एक आलीशान सफेद रंग की लग्जरी इनोवा कार बरामद की है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी पंकज समस्तीपुर में ‘रेल नीर’ की आपूर्ति और रिक्शा एजेंसी का संचालन करता है। वह भाजपा का जिला प्रवक्ता भी रह चुका है। उसने ठगी की रकम से अजनौल में 3 करोड़ रुपए की लागत से एक बेहद आलीशान मकान का निर्माण भी शुरू करवाया है। अब अंबाला लाए जा रहे आरोपी जीआरपी ने बरामद की गई संपत्ति को जब्त कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अंबाला लाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े कई अन्य बड़े नामों और अन्य ठगी की वारदातों का खुलासा होने की पूरी संभावना है। नकली नोटों का करता था धंधा समस्तीपुर के डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया है कि पंकज कुमार लाल 30 हजार रुपए लेकर एक लाख के जाली नोट देता था। बता दें कि कार्रवाई जाली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़े एक मामले में की गई है। मामला दलसिंह सराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव का है। हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी और बाद में लूट की एक घटना में शामिल था। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। चुनाव से पहले हरियाणा में ठगी हुई थी।एक व्यक्ति को 2 लाख रुपए के बदले 4 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। लेनदेन के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई। पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने 2 साल पहले 3 करोड़ की जमीन खरीदी थी। अंबाला कैंट में 1.90 करोड़ की ठगी मामले में कार्रवाई में लगी रेलवे पुलिस (GRP) ने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। अंबाला जीआरपी और बिहार एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने बिहार के समस्तीपुर में छापेमारी की। टीम ने भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान पुलिस टीम आलीशान कोठी और लग्जरी गाड़ियां देख दंग रह गई। जाने क्या था पूरा मामला पंजाब के रहने वाले जोशी नाम के एक व्यक्ति ने अंबाला कैंट जीआरपी थाना में शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रुपए डबल करने और कर्ज की राशि पर भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर उनसे 1 करोड़ 90 लाख रुपए लिए गए। बाद में रकम को डबल दिखाकर झांसा दिया गया और पूरी राशि की लूट कर ली गई। जीआरपी की जांच के दौरान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार लाल व अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। एसपी रेलवे नितिका गहलोत के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी इनपुट के आधार पर टीम ने मंगलवार रात बिहार के दलसिंह सराय (अजनौल) में दबिश दी। इस ऑपरेशन में मुख्य आरोपी पंकज कुमार लाल के साथ उसके दो सहयोगियों, कौशल और रजनीश को भी काबू किया गया। पुलिस के अनुसार, कौशल और रजनीश भोले-भले लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करते थे, जबकि पंकज मास्टरमाइंड की भूमिका निभाता था। 30 लाख के जेवर, नकदी और लग्जरी कार बरामद पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस ने रेड के दौरान 6 लाख रुपए कैश, लगभग 30 लाख रुपए के सोने के जेवर और एक आलीशान सफेद रंग की लग्जरी इनोवा कार बरामद की है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी पंकज समस्तीपुर में ‘रेल नीर’ की आपूर्ति और रिक्शा एजेंसी का संचालन करता है। वह भाजपा का जिला प्रवक्ता भी रह चुका है। उसने ठगी की रकम से अजनौल में 3 करोड़ रुपए की लागत से एक बेहद आलीशान मकान का निर्माण भी शुरू करवाया है। अब अंबाला लाए जा रहे आरोपी जीआरपी ने बरामद की गई संपत्ति को जब्त कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अंबाला लाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े कई अन्य बड़े नामों और अन्य ठगी की वारदातों का खुलासा होने की पूरी संभावना है। नकली नोटों का करता था धंधा समस्तीपुर के डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया है कि पंकज कुमार लाल 30 हजार रुपए लेकर एक लाख के जाली नोट देता था। बता दें कि कार्रवाई जाली नोट डबलिंग रैकेट से जुड़े एक मामले में की गई है। मामला दलसिंह सराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव का है। हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपए दोगुना करने के नाम पर ठगी और बाद में लूट की एक घटना में शामिल था। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। चुनाव से पहले हरियाणा में ठगी हुई थी।एक व्यक्ति को 2 लाख रुपए के बदले 4 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। लेनदेन के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई। पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने 2 साल पहले 3 करोड़ की जमीन खरीदी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *