भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का रविवार को देवास प्रवास हुआ। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के अभिनंदन पर चावड़ा ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह स्नेह सदैव प्रेरणा देता है। एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की गई भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रदेश संगठन की मंशा के अनुरूप एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बचे कार्यों को जल्द पूरा करने का आह्वान किया। चावड़ा ने संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने जयपाल सिंह के साथ अपने अनुभवों का उल्लेख किया। इस अवसर पर देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी और बागली विधायक मुरली भवरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भेरूलाल अटारिया, शीतल गेहलोद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया।


