‘विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है भाजपा’:बेगूसराय में जिलाध्यक्ष बोले- सिद्धांतों, राष्ट्रसेवा के संकल्प को याद दिलाता है स्थापना दिवस

‘विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है भाजपा’:बेगूसराय में जिलाध्यक्ष बोले- सिद्धांतों, राष्ट्रसेवा के संकल्प को याद दिलाता है स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने झंडोतोलन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर संगठन की मजबूती और देश सेवा के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास को धरातल पर उतारने का कार्य जारी है। ‘सिद्धांतों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद दिलाता है स्थापना दिवस’ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत हैं, जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। स्थापना दिवस हमें अपने मूल सिद्धांतों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद दिलाता है। वरिष्ठ नेता कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि यह दिन केवल एक संगठन के गठन का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक विचारकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पूरे जिला कार्यालय को फूलों एवं लाइटों से सजाया गया एवं रंगोली भी बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सुनील मुन्ना, बेबी रजक, सुमित सन्नी, मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री शुभम कुमार, संजना जायसवाल, प्रवक्ता अमित कुमार, कार्यालय प्रभारी आलोक बंटी, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक छोटेलाल सिंह, महिला मोर्चा की ऋचा, उमेश पासवान एवं साकिब जया सहित अन्य उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने झंडोतोलन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर संगठन की मजबूती और देश सेवा के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास को धरातल पर उतारने का कार्य जारी है। ‘सिद्धांतों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद दिलाता है स्थापना दिवस’ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत हैं, जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। स्थापना दिवस हमें अपने मूल सिद्धांतों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को याद दिलाता है। वरिष्ठ नेता कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि यह दिन केवल एक संगठन के गठन का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक विचारकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पूरे जिला कार्यालय को फूलों एवं लाइटों से सजाया गया एवं रंगोली भी बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, सुनील मुन्ना, बेबी रजक, सुमित सन्नी, मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री शुभम कुमार, संजना जायसवाल, प्रवक्ता अमित कुमार, कार्यालय प्रभारी आलोक बंटी, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक छोटेलाल सिंह, महिला मोर्चा की ऋचा, उमेश पासवान एवं साकिब जया सहित अन्य उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *