‘गुजरात को लूट रही है बीजेपी, कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य को कर रही कमज़ोर’, केजरीवाल ने लगाया गंभीर आरोप

‘गुजरात को लूट रही है बीजेपी, कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य को कर रही कमज़ोर’, केजरीवाल ने लगाया गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी – आप (Aam Aadmi Party – AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को गुजरात (Gujarat) के जामनगर (Jamnagar) में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने जमकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी के शासन में राज्य में कई सरकारी विभाग बहुत ज़्यादा भ्रष्ट हो गए हैं।

“गुजरात को लूट रही है बीजेपी”

केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी के 30 साल के शासन में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है। बीजेपी गुजरात को लूट रही है। बीजेपी ने सब कुछ लूट लिया है, स्कूलों को बर्बाद कर दिया है, अस्पतालों को बर्बाद कर दिया है। इतना भ्रष्टाचार है कि किसी भी विभाग में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। बीजेपी ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है।”

“बीजेपी और कांग्रेस मिली हुई हैं”

केजरीवाल ने आगे कहा, “बीजेपी और कांग्रेस आपस में मिली हुई हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं के साझा व्यापार हैं। कांग्रेस तो चाहती ही नहीं कि गुजरात में बीजेपी सत्ता छोड़े। 30 साल पहले एक समय था जब गुजरात देश का नंबर 1 राज्य था, लेकिन पिछले 30 सालों में बीजेपी ने गुजरात की स्थिति खराब कर दी है। बीजेपी और कांग्रेस मिलकर राज्य को कमज़ोर कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *