नितिन नबीन के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा:राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन के लिए भोजपुर से हजारों की संख्या में पटना जाएंगे कार्यकर्ता, चल रही तैयारियां

नितिन नबीन के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा:राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन के लिए भोजपुर से हजारों की संख्या में पटना जाएंगे कार्यकर्ता, चल रही तैयारियां

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद 9 फरवरी को पटना पहुंच रहे नितिन नबीन के भव्य स्वागत और अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसको लेकर रविवार को भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संयोजक, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है, जब राज्य की धरती से निकले एक कुशल संगठनकर्ता और अनुभवी कार्यकर्ता को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के स्वागत में भोजपुर का एक-एक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि शक्ति केंद्र से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को अभिनंदन समारोह में जिले के सभी वर्गों और क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भोजपुर से हजारों कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे और समारोह को ऐतिहासिक बनाएंगे। बिहार भाजपा के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा शाहाबाद के क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि 09 फरवरी का दिन बिहार भाजपा के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार बिहार पहुंच रहे नितिन नबीन के अभिनंदन का अवसर पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा के जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन जैसे समर्पित कार्यकर्ता को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर बिहार का मान बढ़ाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बापू सभागार में आयोजित समारोह में शामिल होकर पटना को पाट दें। पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि 09 फरवरी को आरा से पटना तक कार्यकर्ताओं का कारवां सड़कों पर नजर आएगा। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ता शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद 9 फरवरी को पटना पहुंच रहे नितिन नबीन के भव्य स्वागत और अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसको लेकर रविवार को भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संयोजक, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है, जब राज्य की धरती से निकले एक कुशल संगठनकर्ता और अनुभवी कार्यकर्ता को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के स्वागत में भोजपुर का एक-एक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि शक्ति केंद्र से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को अभिनंदन समारोह में जिले के सभी वर्गों और क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भोजपुर से हजारों कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे और समारोह को ऐतिहासिक बनाएंगे। बिहार भाजपा के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा शाहाबाद के क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि 09 फरवरी का दिन बिहार भाजपा के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार बिहार पहुंच रहे नितिन नबीन के अभिनंदन का अवसर पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा के जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन जैसे समर्पित कार्यकर्ता को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर बिहार का मान बढ़ाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बापू सभागार में आयोजित समारोह में शामिल होकर पटना को पाट दें। पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि 09 फरवरी को आरा से पटना तक कार्यकर्ताओं का कारवां सड़कों पर नजर आएगा। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ता शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *