‘BJP ने नीतीश कुमार को हाइजैक किया’:कटिहार में सांसद तारिक अनवर बोले- NDA ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया

‘BJP ने नीतीश कुमार को हाइजैक किया’:कटिहार में सांसद तारिक अनवर बोले- NDA ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर एनडीए और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह ‘हाइजैक’ कर लिया है। तारिक अनवर ने कहा कि एनडीए ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में जनता से वादा किया गया था कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे और अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसी भरोसे पर बिहार की जनता ने वोट दिया था। ”बीच कार्यकाल में ही नीतीश कुमार को हटाने की कोशिश की जा रही” अनवर के अनुसार, अब बीच कार्यकाल में ही नीतीश कुमार को हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने पहले ही आशंका जताई थी कि चुनाव में नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल सिर्फ वोट लेने के लिए किया जा रहा है, और चुनाव के बाद बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करेगी। ”बिहार की जनता के साथ राजनीतिक छल हुआ” उन्होंने स्पष्ट किया कि आज जो स्थिति बन रही है, उससे साफ है कि बिहार की जनता के साथ राजनीतिक छल हुआ है। वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर भी तारिक अनवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी राजनीति में आने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने उन दलों पर कटाक्ष किया जो परिवारवाद का विरोध करते थे, लेकिन अब खुद उसी राह पर चल रहे हैं। अनवर ने कहा कि देश और बिहार की जनता सब देख रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर एनडीए और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह ‘हाइजैक’ कर लिया है। तारिक अनवर ने कहा कि एनडीए ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में जनता से वादा किया गया था कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे और अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसी भरोसे पर बिहार की जनता ने वोट दिया था। ”बीच कार्यकाल में ही नीतीश कुमार को हटाने की कोशिश की जा रही” अनवर के अनुसार, अब बीच कार्यकाल में ही नीतीश कुमार को हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने पहले ही आशंका जताई थी कि चुनाव में नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल सिर्फ वोट लेने के लिए किया जा रहा है, और चुनाव के बाद बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करेगी। ”बिहार की जनता के साथ राजनीतिक छल हुआ” उन्होंने स्पष्ट किया कि आज जो स्थिति बन रही है, उससे साफ है कि बिहार की जनता के साथ राजनीतिक छल हुआ है। वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर भी तारिक अनवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी राजनीति में आने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने उन दलों पर कटाक्ष किया जो परिवारवाद का विरोध करते थे, लेकिन अब खुद उसी राह पर चल रहे हैं। अनवर ने कहा कि देश और बिहार की जनता सब देख रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *