CM ममता को टक्कर देने वाले BJP प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पर है 25 केस, अटेम्प्ट टू मर्डर का भी लगा है आरोप

CM ममता को टक्कर देने वाले BJP प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पर है 25 केस, अटेम्प्ट टू मर्डर का भी लगा है आरोप

BJP candidate Nandigram: नंदीग्राम से बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 

Bengal Election 2026: बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। नंदीग्राम से बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने अपने शपथपत्र में बताया कि उनके खिलाफ कुल 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के अलावा भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से टीएमसी से ममता बनर्जी चुनावी मैदान में है। 

पिछले विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराया था। वहीं अब भवानीपुर में भी दोनों नेता आमने-सामने हैं। सुवेंदु इस बार भी ममता को हराने की बात कह रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी पर क्या-क्या लगा आरोप

  • हत्या का प्रयास
  • आपराधिक धमकी
  • धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से दुर्भावनापूर्ण कार्य
  • दंगा और विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना
  • वीडियो के जरिए नफरत फैलाने और जातिसूचक टिप्पणी
  • यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी
  • महिला की मर्यादा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य
  • सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या बल प्रयोग
  • मानहानि
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन
  • मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन

इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इनमें से किसी भी क्षेत्र में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है। 

शपथ पत्र में क्या बताया

अपने शपथपत्र में अधिकारी ने अपना पेशा राजनेता और व्यवसायी बताया है। उनकी आय के स्रोतों में विधायक वेतन, सांसद पेंशन और व्यवसाय शामिल हैं। अधिकारी 2009 और 2014 में लोकसभा सांसद रह चुके हैं और तृणमूल कांग्रेस सरकार में परिवहन और सिंचाई जैसे विभाग भी संभाल चुके हैं।

नंदीग्राम से दाखिल ताजा नामांकन के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि चल-अचल संपत्ति का मूल्य 83,20,702 रुपये बताया गया है।

क्या बोले सुवेंदु अधिकारी

नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम की तरह भवानीपुर में भी ममता हारेंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से बीजेपी को भवानीपुर में फायदा होगा।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *