Bitiya @Work: बेटी सबके लिए खास है…पेरेंट्स के ऑफिस पहुंची बेटियां, संघर्ष और जिम्मेदारी का हुआ एहसास, पढ़ें किसने क्या कहा

Bitiya @Work: बेटी सबके लिए खास है…पेरेंट्स के ऑफिस पहुंची बेटियां, संघर्ष और जिम्मेदारी का हुआ एहसास, पढ़ें किसने क्या कहा

Patrika Bitiya @Work Initiative: जयपुर: पत्रिका की पहल पर बेटियों को शुक्रवार को अपने पेरेंट्स की कर्मभूमि पर जाने का अवसर मिला। जहां उन्होंने न केवल अपने पेरेंट्स के काम और जिम्मेदारियों को समझा, बल्कि उनके साथियों से मुलाकात भी की।

जिन दफ्तरों और कामकाजी माहौल की चर्चा वे केवल घर पर सुनती थीं, उसे बेटियों ने अपनी आंखों से देखा। साथ ही उन्होंने पेरेंट्स के संघर्ष को भी करीब से देखा।

कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने का मौका मिला

  • ऑफिसः प्रतापनगर सांगानेर
  • बिटिया का नामः टियाना शर्मा
  • माता का नामः ज्योति शर्मा
Patrika Bitiya @Work

पत्रिका की इस पहल के तहत मां के ऑफिस में जाने का अवसर मिला। यहां प्रबंधन, जिम्मेदारी, अनुशासन और सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिली। -टियाना शर्मा

मेहनत और समय प्रबंधन से मिल सकती है मंजिल

  • ऑफिसः राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर
  • बिटिया का नाम: आराध्या शर्मा
  • पिता का नाम: अभिषेक शर्मा
Patrika Bitiya @Work

पापा के ऑफिस में गई तो वहां पर उनके काम के बारे में जानने का अवसर मिला। उनसे सीखा कि जिम्मेदारियों से घबराना नहीं चाहिए। मेहनत व समय प्रबंधन से मंजिल मिल सकती है। -आराध्या

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करना सीखा

  • ऑफिसः शिक्षा संकुल
  • बिटिया का नाम: संस्कृति
  • पिता का नामः विष्णु कुमार गुप्ता
Patrika Bitiya @Work

पापा के ऑफिस जाकर मैंने सीखा कि शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग किस तरह किया जा सकता है। एआई से हर व्यक्ति को बहुत मदद मिल सकती है। साथ ही इससे होमवर्क और मूल्यांकन भी आसान होता है। इससे टीचर्स को भी सहायता मिलती है। पत्रिका की यह पहल बहुत सराहनीय है। इससे पापा के काम को जानने का मौका मिला। -संस्कृति

अच्छा अनुभव रहा

  • ऑफिसः ओम आइसक्रीम पार्लर, मालवीय नगर
  • बिटिया का नाम: प्राची सैनी
  • पिता का नामः ओंकार सैनी
Patrika Bitiya @Work

पत्रिका की इस पहल के तहत शुक्रवार को पापा की शॉप पर जाने का अवसर मिला। यहां जाना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। यहां न केवल मैंने ये देखा कि पापा किस तरह से काम करते हैं, बल्कि यह भी देखा कि पापा ग्राहकों के साथ किस तरह व्यवहार करते हैं। -प्राची सैनी

जिम्मेदारियों को समझा

  • ऑफिस: मोबाइल शॉप शांति नगर सोडाला
  • बिटिया का नामः स्नेहा वर्मा
  • पिताः संदीप वर्मा
Patrika Bitiya @Work

शुक्रवार को पापा की शॉप पर मंदिर में पूजा करने के बाद दुकान की जिम्मेदारियों को समझा और ग्राहकों से बातचीत भी की। -स्नेहा वर्मा

संगठित होकर करते काम

  • ऑफिस: बैंक ऑफ बड़ौदा, 22 गोदाम जयपुर
  • बिटिया का नामः यजवी वर्मा
  • पिता का नामः बृजेश कुमार
Patrika Bitiya @Work

पापा की कर्मस्थली पर जाकर बहुत अच्छा लगा। वहां पर मैंने देखा कि बैंक के कर्मचारी किस तरह संगठित होकर काम करते हैं। -यजवी वर्मा

बहुत अच्छा लगा

  • ऑफिसः सचिवालय जयपुर
  • बिटिया का नाम: यशु शर्मा
  • पिता का नामः लोकेश कुमार शर्मा
Patrika Bitiya @Work

पापा के ऑफिस जाकर बहुत अच्छा लगा। वहां पर उनके काम को समझने के साथ ही उनके साथियों से भी मुलाकात की। -यशु शर्मा

पापा की मेहनत करीब से देखी

  • आफिसः राहुल शर्मा एंड एसोसिएटस
  • बिटिया का नामः फाल्गुनी शर्मा और अनुष्का शर्मा
  • पिता का नाम: जीएल शर्मा
Patrika Bitiya @Work

पापा के ऑफिस में जाकर पता चला कि पापा किस तरह से क्लाइंट को मैनेज करते हैं। पापा उनको कितने कूल तरीके से संभालते हैं। यहां हमने जीएसटी रिटर्न फाइल करना भी सीखा। साथ ही उनकी मेहनत को करीब से देखने का मौका मिला। -फाल्गुनी और अनुष्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *