Bitiya @Work Campaign: बेटियां बताएंगी नवाचार के आइडिया, 20 मार्च को अपनी बेटियों को कार्यस्थल पर अवश्य लाएं

Bitiya @Work Campaign: बेटियां बताएंगी नवाचार के आइडिया, 20 मार्च को अपनी बेटियों को कार्यस्थल पर अवश्य लाएं

Patrika Bitiya @Work Initiative: जयपुर: पत्रिका समूह के ‘बिटिया @वर्क’ अभियान की थीम ‘भविष्यवादी नवाचार और कार्यस्थल पर भविष्य का नेतृत्व’ के लिए 20 मार्च को बेटियों को कार्यस्थल पर जरूर लाएं और इससे जुड़ी तैयारियों के लिए प्रोत्साहित करें।

Patrika Bitiya @Work Initiative

पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर इस अभियान को उनकी दूरदृष्टा सोच के अनुरूप भविष्य की सार्थकता से जोड़ा गया है।

इसके लिए बेटियों को अपने अभिभावकों के कार्यस्थल से जुड़े कुछ नवाचार वाले आइडियाज तैयार करने हैं। अभिभावक उन्हें कार्यप्रणाली के बारे में समझाएं और एक दिन के लिए कार्य संबंधी निर्णय लेने का अवसर दें।


Patrika Bitiya @Work Initiative

अनुभव शेयर कर सकेंगी

कार्यक्रम की तस्वीरें, वीडियो और अनुभव ईमेल या व्हाट्सएप से पत्रिका के साथ साझा किए जा सकेंगे। बेटियां अपने इनोवेटिव आइडिया गूगल फॉर्म के माध्यम से साझा करेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *